Weather Update: खिली धूप के साथ बनारस में दिन की शुरुआत, सावन में बारिश को तरसा पूर्वांचल
पिछले सप्ताह हुई बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी थी। वहीं अब धूप-छांव के खेल से उमस बढ़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी समेत पूर्वांचल के जिलों में मौसम में एक बार फिर बदलाव के कारण उमस का सामना करना पड़ रहा है। सावन के महीने में भी पूर्वांचल में अच्छी बारिश नहीं हो रही है। जुलाई के महीने में भी कम ही बारिश हुई है। वाराणसी में रविवार सुबह की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई है। सुबह नौ बजे तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा।
इससे पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा। आज तापमान में बढोत्तरी हो सकती है। तीन-चार दिन पहले हुई बारिश से भले ही कुछ देर के लिए राहत मिली लेकिन अब लोग गर्मी व उमस से बेहाल हो उठे है।
लोगों की मानें तो बारिश का दौर तो लगता है कि इस वक्त थम सा गया है। आषाढ़ जहां सूखा चला गया, वहीं सावन भी अब जाने वाला है। धान रोपाई का अंतिम दौर चल रहा है। पानी के अभाव में रोपाई तक नहीं हो पा रही है। बारिश का यह हाल है कि आसमान में प्रतिदिन बादल छा रहे लेकिन बूंदाबांदी के बाद मौसम साफ हो जा रहा है।
घट रहा जलस्तर, बढ़ रही घाटों पर गाद
गंगा का जलस्तर घटने के साथ ही घाटों पर गंदगी और गाद की समस्या बढ़ने लगी है। शनिवार को भी घटाव की रफ्तार प्रतिघंटा एक सेंटीमीटर रही। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार शनिवार रात 8 बजे तक 64.09 मीटर पहुंच गया। गंगा का लगातार नीचे उतरता जलस्तर घाट की सीढ़ियों और प्लेटफार्म पर मिट्टी और गाद छोड़ रहा है।
इसकी सफाई करना नगर निगम के साथ ही स्वयंसेवी संस्थाओं के लिए चुनौती भरा होगा। फिसलन भरी मिट्टी और गाद पर चलना तो दूर पैर रखना भी मुश्किल हो रहा है। इसके बावजूद घाट किनारे उमड़ने वाले लोग और श्रद्धालु इसी फिसलन भरी मिट्टी को पार करते हुए धारा तक पहुंच रहे हैं।