फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Weather Update Severe cold may return yellow alert in Azamgarh Mau and Ballia

Weather Update: लौट सकती है कड़ाके की ठंड, आजमगढ़, मऊ और बलिया में 16 से 19 तक येलो अलर्ट

Sat, 14 Jan 2023 11:59 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 14 Jan 2023 11:59 PM IST
सार

विगत दो दिनों से बर्फीली हवाओं के थमने से लोगों को राहत मिली है।  मौसम विभाग की मानें तो लोगों को ठंड से मिलने वाली ये राहत ज्यादा दिनों तक नहीं रहने वाली और जल्दी ही कड़ाके की सर्दी फिर से लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर देगी। 

विज्ञापन
Weather Update Severe cold may return yellow alert in Azamgarh Mau and Ballia
कड़ाके की ठंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

न्यूनतम तापमान के ऊपर आने और कोहरे से निजात मिलने के बाद कड़ाके की ठंड से फिलहाल थोड़ी राहत मिली है। हालांकि, मौसम विभाग की मानें तो लोगों को ठंड से मिलने वाली ये राहत ज्यादा दिनों तक नहीं रहने वाली। जल्द ही कड़ाके की सर्दी फिर से लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर देगी। आगामी दो-तीन दिनों के दौरान चार से छह डिग्री तापमान में गिरावट संभव है।

विज्ञापन


हालात को देखते हुए आजमगढ़, मऊ और बलिया समेत कई जिलों में 16 से 19 जनवरी तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। वाराणसी समेत पूर्वांचल के आसपास के जिलों में पिछले तीन-चार दिन से दिन में अच्छी धूप हो रही है। पछुआ हवाएं भी नहीं चल रही है। तापमान में भी बढ़ोतरी जारी है। इस वजह से लोग राहत महसूस कर रहे हैं।

विज्ञापन

पर्वतीय राज्यों में भारी बर्फबारी शुरू

शनिवार को भी कुछ ऐसा ही मौसम रहा। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय का कहना है कि दो दिन बाद से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा। घने कोहरे के साथ ही ठंड भी बढ़ने की संभावना है।  मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पर्वतीय राज्यों में भारी बर्फबारी शुरू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहां से आने वाली बर्फीली हवाओं के चलते प्रदेश में आगामी दो-तीन दिनों के दौरान 4 से 6 डिग्री तापमान में गिरावट संभव है। शनिवार को पश्चिमी यूपी ज्यादातर हिस्सों में 3 से 8 डिग्री तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई। यह गिरावट आगे भी जारी रहेगा। 

यूपी के इन जिलों में येलो अलर्ट 

रायबरेली, लखनऊ, अमेठी, बाराबंकी, गोंडा, अंबेडकरनगर, संभल, बदायूं, कासगंज, एटा, मैनपुरी, इटावा, जालौन, झांसी, फरुर्खाबाद, कन्नौज, कानपुर, उन्नाव, हमीरपुर, महोबा, बांदा, गोरखपुर, आजमगढ़, मऊ, देवरिया, बलिया, बस्ती, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज समेत पूर्वांचल के अधिकतर जिले। 

येलो अलर्ट क्या है

येलो अलर्ट मौसम को लेकर खतरे की पहली घंटी है। मौसम विभाग जब येलो अलर्ट जारी करता है, तो वह आपको सचेत रहने के लिए कहता है। ऐसे में आपको कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। येलो अलर्ट के मुताबिक आपको तुरंत कोई खतरा नहीं होता, लेकिन मौसम के हाल को देखते हुए आपको जगह और अपने मूवमेंट को लेकर सावधान रहना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed