फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Weather Update Melting increased rain dense fog prevail two days Meteorologist temperature also fall

Weather Update : बारिश से बढ़ी गलन, दो दिन छाएगा घना कोहरा; माैसम विज्ञानी बोले- तापमान भी गिरेगा

Mon, 13 Jan 2025 03:46 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 13 Jan 2025 03:46 PM IST
सार

Varanasi News : वाराणसी में बीते रविवार को बारिश हो जाने से ठंड में इजाफा हो गया है। गलन बढ़ गई है। ठंडी हवाओं से सर्दियां बढ़ गई हैं। वहीं, माैसम विज्ञानियों ने तापमान गिरने की बात कही है।

विज्ञापन
Weather Update Melting increased rain dense fog prevail two days Meteorologist temperature also fall
वाराणसी में बदला माैसम का मिजाज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ के चलते रविवार की दोपहर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 0.4 मिलीमीटर बारिश हुई। इससे गलन बढ़ गई। 10 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलीं। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के पास उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, पिछले पांच साल (2019 से 2024 के बीच) के दौरान 12 जनवरी को बारिश नहीं हुई थी। बारिश की वजह से सोमवार और मंगलवार की सुबह घना कोहरा छाएगा। अधिकतम-न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आएगी।  
विज्ञापन


बारिश से पहले रविवार की सुबह हल्की धूप हुई। इसका असर तापमान पर दिखा। अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 4.1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और बारिश होने लगी। गलन भरी हवाएं चलीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे कंपकंपी महसूस की गई। सर्दी से निजात के लिए लोग आग सेंकते नजर आए। रविवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।


बारिश से सब्जियों की पैदावार प्रभावित होगी
चिरईगांव। बारिश से गेहूं, जौ, चना को तो फायदा होगा। जबकि सब्जियों की फसल के लिए नुकसानदायक होगा। रविवार को दोपहर बाद हुई बारिश से आलू, टमाटर मटर सहित सब्जी की फसल फूल गिरने और सरसों में माहू लगने से आंशिक क्षति पहुंच सकती है। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी कृषि वैज्ञानिक डाॅ. नवीन कुमार सिंह ने बताया कि अचानक मौसम में नमी होने व आसमान में बादल छाए रहने से सब्जी उत्पादक किसानों की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed