फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Weather Update in varanasi Maximum temperature crossed second time in six years

Weather Update: छह साल में दूसरी बार 33 के पार पहुंचा अधिकतम तापमान, दिन में तीखी धूप ने तपाया; जानें खास

Tue, 11 Mar 2025 03:30 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 11 Mar 2025 03:30 AM IST
सार

वाराणसी में अभी से ही गर्मी का एहसास होने लगा है। तीखी धूप से लोग बचते नजर आ रहे हैं। शाम को भी गर्मी के कारण लोगों को पंखा और कूलर चलाना पड़ा। कार्यालयों में अब एसी चलने लगे हैं।

विज्ञापन
Weather Update in varanasi Maximum temperature crossed second time in six years
हरिश्चंद्र घाट पर धूप से बचने के लिए स्टोल ओढ़कर बैठा परिवार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Weather Update: दिन में हवा नहीं चली और धूप भी अन्य दिनों की तुलना में तेज रही। दिन और रात को गर्मी जैसा अहसास होने लगा। सोमवार को इसी तरह का मौसम रहा। धूप तेज होने की वजह से अधिकतम तापमान भी बढ़कर 33.2 पहुंच गया। पिछले छह साल में ऐसा दूसरी बार हुआ जब 10 मार्च का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।

विज्ञापन


मार्च महीने के पहले सप्ताह में पछुआ हवाओं के चलने से नमी का अहसास रहा, लेकिन पहला सप्ताह बीतने के बाद मौसम ने तेजी से करवट ली है। अप्रैल-मई जैसा मौसम लगने लगा है। आम तौर पर होली के आसपास सुबह नम हवाएं चलने की वजह से सिहरन जैसा अहसास रहता है, लेकिन सोमवार को दिन में हवा की रफ्तार थमी रही। 
विज्ञापन


इसी कारण धूप भी बहुत असरदार रही। शाम को भी गर्मी रही, इससे लोगों को पंखा और कूलर चलाना पड़ा। रविवार को अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सोमवार को 33.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, यह औसत से 2.1 अधिक रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा न्यूनतम तापमान भी 13.8 से बढ़कर 15.1 पहुंच गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि इस सप्ताह ऐसा ही मौसम बने रहने के आसार हैं। होली के बाद धूप और तेज होने और तापमान में बढ़ोतरी की भी संभावना बनी है।

10 मार्च को ऐसा रहा तापमान

साल अधिकतम न्यूनतम
2025 33.2 15.1
2024 29.8 13.23
2023 32.7 17.0
2022 32.8 16.0
2021 35.1 19.1
2020 28.0 12.8
तापमान डिग्री सेल्सियस में

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed