फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Weather update in Varanasi Fire raining from sky temperature crosses 42 degrees no relief yet

वाराणसी में मौसम: आसमान से बरस रही आग, तापमान 42 डिग्री के पार, अभी नहीं मिलेगी राहत

Mon, 25 Apr 2022 09:59 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 25 Apr 2022 09:59 AM IST
सार

वाराणसी में  न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक है। बीते दो दिन से अधिकतम तापमान 42 डिग्री से अधिक है।

विज्ञापन
Weather update in Varanasi Fire raining from sky  temperature crosses 42 degrees  no relief yet
वाराणसी में दिन में सड़कों पर छाया सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी समेत आसपास मौसम का मिजाज दिन प्रतिदिन बदलता जा रहा है। दिन में तीखी धूप होने के साथ ही गर्म हवा ऐसी चल रही है कि चेहरा झुलस जाए। रविवार 12 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवा की वजह से सड़क पर चलना मुश्किल था।

विज्ञापन


दोपहर एक बजे तो शहर की कई सड़कों पर चलने में ऐसा लग रहा है कि जैसे आसमान से आग बरस रही हो। हालांकि शाम को चल रही हवा में थोड़ी नमी देखने को मिली, इस वजह से गर्मी से राहत मिली। हालांकि अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी जारी है।  न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक है।
विज्ञापन


शनिवार को अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस की जगह रविवार को बढ़कर 42.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर मौसम में बदलाव की वजह से बादलों की आवाजाही और बूंदाबांदी की संभावना है लेकिन इसका असर वाराणसी समेत आसपास के जिलों में देखने को नहीं मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed