{"_id":"64250d99d981552df70c50d4","slug":"weather-update-get-ready-for-pleasant-mausam-once-again-in-varanasi-know-about-imd-prediction-2023-03-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: वाराणसी में एक बार फिर सुहाने मौसम के लिए हो जाएं तैयार, जानें क्या है IMD की भविष्यवाणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: वाराणसी में एक बार फिर सुहाने मौसम के लिए हो जाएं तैयार, जानें क्या है IMD की भविष्यवाणी
Thu, 30 Mar 2023 09:48 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 30 Mar 2023 09:48 AM IST
सार
अप्रैल की शुरुआत भी इस बार खुशनुमा मौसम के साथ होगी। अगले दो दिन में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी की भी संभावना है। शाम और रात के समय सबसे अधिक गतिविधियां होंगी। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
अस्सी घाट पर सुहाने मौसम का आनंद उठाते लोग (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी समेत आसपास के जिलों में बारिश और ठंडी हवाओं के थमने से पिछले दो-तीन दिनों से दिन में तीखी धूप के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी जारी है। दिन में जहां तेज धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है, वहीं रात में अभी भी सिहरन महसूस हो रही है। बुधवार को कुछ ऐसा ही मौसम रहा। गुरुवार सुबह से तेज धूप निकली है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक बार फिर से मौसम खराब होने के आसार हैं। अप्रैल की शुरुआत भी इस बार खुशनुमा मौसम के साथ होगी। अगले दो दिन में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी की भी संभावना है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे पहले मार्च के तीसरे हफ्ते में दो से तीन दिन तक बारिश हुई थी।
विज्ञापन
बुधवार को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। एक से तीन अप्रैल के बीच अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री तक रह सकता है। बिजली गिरने, गरज और तेज हवाओं के साथ बारिश और गरज के छींटे पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: सोनभद्र में मंदिर के सामने पेड़ पर लटके मिले नाबालिग प्रेमी युगल के शव, लड़की के सिर पर गहरे जख्म
31 मार्च की शाम और रात के समय सबसे अधिक गतिविधियां होंगी। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि जम्मू कश्मीर में एक पश्चिमी विक्षोभ बना है। इसका असर 30 मार्च से दिखने लगेगा।