{"_id":"63a91f78abf07f5ba9504e6e","slug":"weather-update-day-begins-in-varanasi-with-fog-winter-will-increase-this-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Weather News: कोहरे के साथ वाराणसी में दिन की शुरुआत, इस हफ्ते बढ़ेगा सर्दी का सितम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Weather News: कोहरे के साथ वाराणसी में दिन की शुरुआत, इस हफ्ते बढ़ेगा सर्दी का सितम
Mon, 26 Dec 2022 09:43 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 26 Dec 2022 09:43 AM IST
सार
मौसम के रोज बदल रहे रंगों के बीच एक बार फिर से सघन कोहरे का दौर शुरू हो चुका है। रविवार सुबह वाराणसी समेत आसपास के जिले कोहरे की जद में रहे।
विज्ञापन
वाराणसी में शाम में छाया कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी समेत आसपास के जिलों में सोमवार सुबह मौसम में बदलाव देखने को मिला। पिछले सप्ताह की तरह ही एक बार फिर घना कोहरा देखने को मिला। इस वजह से धूप भी नहीं निकली। रविवार की तुलना में सोमवार को पुरवा हवा में नमी थोड़ी अधिक रही, जिस वजह से ठंड का असर ज्यादा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
इससे पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस की तुलना में रविवार को 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान भी 12.0 से कम होकर 11.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडे के अनुसार अभी पुरवा हवा चलती रहेगी। इस वजह से ठंड भी बढ़ने के आसार हैं। इस हफ्ते के अंत तक सर्दी का सितम बढ़ेगा।
विज्ञापन