फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   weather update and forecast varanasi purvanchal feeling of heat on Holi 2022 temperature is close to 30 possibility of drizzle

होली पर होगा गर्मी का अहसास: मार्च के पहले हफ्ते में ही तापमान 30 के पार, अगले दो दिन में बूंदाबांदी के आसार

Sun, 06 Mar 2022 11:06 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 06 Mar 2022 11:06 AM IST
सार

अभी मौसम का मिजाज यह है कि शाम बजे से सुबह तक सामान्य से हल्की ठंड है। दिन चढ़ने के साथ गर्मी बढ़ने लगती है। पिछले एक हफ्ते से ऐसी ही स्थिति बनी हुई है। 

विज्ञापन
weather update and forecast varanasi purvanchal  feeling of heat on Holi 2022  temperature is close to 30 possibility of drizzle
अस्सी घाट से दूर हुईं गंगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी समेत पूर्वांचल के जिलों में इस साल होली के पर्व पर औसत से ज्यादा गर्मी का अहसास होगा। अमूमन गर्मी की शुरुआत होली के बाद होती है। लेकिन इस बार तापमान में इजाफे का अनुमान है। अभी सुबह और रात को मौसम में हल्की ठंडक है, जबकि दिन में तेज गर्मी है। अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान बहुत तेजी से चढ़ता चला जा रहा है। 

विज्ञापन


शुक्रवार और शनिवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच गया था।  रविवार को औसत तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानूमान के मुताबिक, 15 मार्च के बाद दिन के तापमान में इजाफा होने की बात कही है।
विज्ञापन


ऐसे में इस बार होली और  रंगपंचमी पर दिन का तापमान बढ़ा हुआ रहेगा, जबकि सुबह और रात में हल्की ठंडक बनी रहेगी। प्रदेश में अभी पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में परिवर्तन हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार सात मार्च से कहीं-कहीं बादल छाएंगे और कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी मौसम का मिजाज यह है कि शाम बजे से सुबह तक सामान्य से हल्की ठंड है। दिन चढ़ने के साथ गर्मी बढ़ने लगती है। पिछले एक हफ्ते से ऐसी ही स्थिति बनी हुई है। मौसम विज्ञानी मान रहे हैं कि अब सीजन में इससे अधिक तापमान सप्ताह भर में नजर आने लगेगा। फरवरी माह के दूसरे पखवारे से गलन का असर खत्म होने के बाद से गर्मी का दिन प्रतिदिन असर बढता जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed