{"_id":"64096e53fecfe653540c78dc","slug":"weather-report-the-weather-of-the-field-changed-due-to-snowfall-in-the-mountains-mercury-dropped-due-to-driz-2023-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather report: पहाड़ों की बर्फबारी से बदला मैदान का मौसम, बूंदाबादी के कारण गिरा पारा, महसूस हुई सिहरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather report: पहाड़ों की बर्फबारी से बदला मैदान का मौसम, बूंदाबादी के कारण गिरा पारा, महसूस हुई सिहरन
Thu, 09 Mar 2023 10:57 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Thu, 09 Mar 2023 10:57 AM IST
सार
मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिन तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय ने बताया कि 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इससे पहले चार मार्च 2020 को भी होली के दिन बारिश हुई थी।
विज्ञापन
वाराणसी मौसम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पश्चिमी विक्षोभ और पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में भी मौसम बदल गया। बुधवार को सुबह हुई हल्की बूंदाबांदी से मौसम में बदलाव आया। बूंदाबांदी के कारण लोगों ने सुबह हल्की सिहरन महसूस की। दिन चढ़ने के बाद भी धूप का तीखापन महसूस नहीं हो रहा था। अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री अधिक रहा।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिन तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय ने बताया कि 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इससे पहले चार मार्च 2020 को भी होली के दिन बारिश हुई थी। मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के चलते हो रहा है। मौसम के बदले रुख के कारण किसानों की परेशानी बढ़ सकती है। किसानों का कहना है कि खेतों में सरसों की फसल तैयार खड़ी है। इसके अलावा मटर, अलसी, मसूर भी खड़ी है। तेज हवा के साथ बारिश व ओले गिरने से दलहन और तिलहन फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। वहीं, गेंहू में बाली आ चुकी है। ऐसे में अगर बारिश हुई तो फसल खराब होने की आशंका है।
विज्ञापन