{"_id":"649b9d086d8fe0572d0fa095","slug":"weather-news-wind-blowing-at-a-speed-of-15-to-20-km-per-hour-in-varanasi-heavy-rain-expected-today-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather News: वाराणसी में 15 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवा, आज तेज बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather News: वाराणसी में 15 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवा, आज तेज बारिश के आसार
Wed, 28 Jun 2023 08:08 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Wed, 28 Jun 2023 08:08 AM IST
सार
सुबह से ही जिस तरह का मौसम बना है, उसको देखते हुए मौसम विभाग ने बुधवार को बारिश की संभावना जताई है। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं।
विज्ञापन
वाराणसी का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मंगलवार आधी रात के बाद से ही चल रही हवा की रफ्तार बुधवार सुबह बढ़ने और रूकरुक कर बुंदाबादी होने से मौसम का मिजाज बदल गया है। इस वजह से गर्मी से तो राहत मिली लेकिन हवा में अन्य दिनों की तुलना में नमी ज्यादा है,इस कारण सिहरन जैसा अहसास भी हो रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- दिनदहाड़े लूट: रास्ता भूले दंपती से बाइक सवार बदमाशों ने की हाथापाई, मंगलसूत्र व नकदी छीनकर फरार
विज्ञापन
इधर सुबह से ही जिस तरह का मौसम बना है, उसको देखते हुए मौसम विभाग ने बुधवार को बारिश की संभावना जताई है। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। मानसून जो कि दिल्ली की ओर चला गया है, उसके बुधवार शाम से एक बार फिर यहा सक्रिय होने के आसार है। इसके बाद से हल्की से तेज बारिश की भी संभावना है।
विज्ञापन