{"_id":"645af8710ba15d41a70f2b95","slug":"weather-news-temperature-reached-41-degrees-in-varanasi-sunlight-started-heating-since-morning-imd-alert-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather news: वाराणसी में 41 डिग्री पहुंचा तापमान, सुबह से ही तपाने लगी धूप, IMD का अलर्ट-अभी और बढ़ेगा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather news: वाराणसी में 41 डिग्री पहुंचा तापमान, सुबह से ही तपाने लगी धूप, IMD का अलर्ट-अभी और बढ़ेगा पारा
Wed, 10 May 2023 07:20 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Wed, 10 May 2023 07:20 AM IST
सार
वाराणसी के तापमान में तीन दिन के भीतर तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। सोमवार को 38.2 डिग्री सेल्सियस की जगह बुधवार को 41 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
वाराणसी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्वांचल समेत कई जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। बुधवार सुबह चली पछुआ हवाओं से लोगो को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। भोर में चली हवा ने तो राहत दी लेकिन इसके बाद जब धूप निकली तो परेशानी बढ़ गई। सुबह सात बजे ही इतनी तेज धूप हुई कि बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- भदोही में बोले केशव प्रसाद मौर्य: 'आईसीयू में चली गई है सपा, बसपा और कांग्रेस', विपक्ष पर जमकर बोला हमला
विज्ञापन
इधर तापमान में भी तीन दिन के भीतर तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। सोमवार को 38.2 डिग्री सेल्सियस की जगह बुधवार को 41 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकार्ड किया गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि तीन चार दिन गर्म हवाएं चलने के आसार है। इस बीच तापमान में भी बढ़ोतरी की संभावना है।
विज्ञापन