फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Weather News More than 20 mm of rain fell in Varanasi waterlogging on 10 roads alert was issued

UP Weather News: वाराणसी में 20 मिलीमीटर से अधिक हुई बारिश, 10 सड़कों पर जलभराव; जारी हुआ ये अलर्ट

Sat, 28 Jun 2025 05:46 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 28 Jun 2025 05:46 AM IST
सार

UP Weather News: वाराणसी में माैसम का बदलाव जारी है। सुबह कहीं बारिश हो रही है तो कहीं धूप से जनजीवन बेहाल हो जा रहा है। ग्रामीण इलाकों में बारिश की सूचनाएं ज्यादा रहीं। माैसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Weather News More than 20 mm of rain fell in Varanasi waterlogging on 10 roads alert was issued
बारिश के बीच छाता लेकर निकले सीपी मोहित अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi Weather: मानसून में पहली बार शुक्रवार को तेज बारिश से जिले में मौसम का मिजाज बदल गया। गरज-चमक के साथ हुई बारिश से जहां शहर से लेकर गांव तक सड़कों पर पानी भर गया। वहीं, बिजली कटौती ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। इस बीच शहर में कुछ जगहों पर मुख्य मार्ग पर पानी लगने की वजह से लोगों को आने-जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन


देर रात बारिश के चलते बनारस का पारा दिन के 36 डिग्री के मुकाबले 28 डिग्री तक आ गया। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक करीब 20 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई है। इससे 10 प्रमुख सड़कों पर जलभराव हो गया। अब अगले तीन-चार दिन तक ऐसे ही मौसम के बने रहने के आसार हैं।
विज्ञापन


पिछले सप्ताह बारिश के बाद जिस तरह से तीखी धूप, हवा की रफ्तार थम गई थी, उससे लोग एक बार फिर उमस से बेचैन होने लग गए थे। इस बीच शुक्रवार सुबह जैसे ही बादलों की आवाजाही के साथ ही हवा चली तो दोपहर में करीब 20 मिनट तक अच्छी बारिश हुई, लेकिन फिर धूप इतनी तेज हो गई कि लोग उमस से बेचैन हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच अचानक शाम को तेज हवा चलने के साथ ही बिजली चमकने लगी। शाम 7 बजे से लेकर रात 11 बजे तक कभी तेज तो कभी धीमी बारिश होती रही। रात के 10 बजे से तो इतनी तेज बारिश हुई कि शहर में गिरजाघर, अंधरापुल, भदऊ चुंगी, गुरुबाग, लक्सा, हुकुलगंज, ट्रॉमा सेंटर के गेट के बाहर, मंडुवाडीह सहित अन्य जगहों पर सड़क पर पानी भर गया। हालांकि बारिश के खत्म होने के बाद धीरे धीरे पानी निकलने लगा। 

पिछले तीन दिन से बनारस में अब हर दिन 15 से 20 मिनट की हल्की बारिश हो रही है। शुक्रवार को दिन के आठ घंटे में सामान्य से 58 फीसदी कम सिर्फ 3.3 मिलीमीटर ही बारिश हुई। पूरे जिले में एक साथ न होकर अलग अलग समय में हुई।

Weather News More than 20 mm of rain fell in Varanasi waterlogging on 10 roads alert was issued
रामनगर में बारिश के बीच निकली रथयात्रा। - फोटो : अमर उजाला

26 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवा
बारिश के बावजूद तापमान कम नहीं हुआ। शुक्रवार को बनारस का अधिकतम तापमान सामान्य के बराबर 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम पारा 27.6 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। हवा अधिकतम 26 किमी प्रति घंटे की गति से चली। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बनारस में अगले 4 दिनों तक हल्की बारिश का अनुमान है। जून महीने के 27 दिनों में बनारस में सामान्य से 29 फीसदी कम 50.7 मिमी बारिश हुई। जबकि बारिश का सामान्य स्तर 71.1 मिमी है।

बारिश में कट गई बिजली, छाया अंधेरा, ट्रिपिंग का संकट
शुक्रवार को गरज-चमक संग बारिश में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था लड़खड़ा गई। इसमें कहीं एक घंटे तो कहीं दो घंटे तक बिजली कटी रही। इस कारण लोगों को अंधेरे में रहना पड़ा। साथ ही ट्रिपिंग की वजह से बिजली का आना जाना भी देर रात तक जारी रहा। रोहनिया विद्युत उपकेंद्र के यूनिवर्सिटी फीडर से दिन में 7 बजे से 12 बजे तक बिजली कटने के बाद शाम को भी 4 बजे से 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। 

जेई योगेंद्र यादव ने बताया कि बारिश के कारण फाॅल्ट की वजह से समस्या रही। चौबेपुर में भी गरथौली विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गांवों गरथौली, गोलधमकवां कादीपुर कलां, पलकहां, छितमपुर आदि कई गांवों में बिजली की आवाजाही जारी रही। करौंदी उपकेंद्र के चंदन नगर इलाके में शुक्रवार की शाम 7 बजे बिजली कट गई जो कि दो घंटे बाद किसी तरह बहाल हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed