फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Weather news Heat wave alert in varanasi nagar nigam advisory hot air will blow

Weather: बनारस में लू का अलर्ट, नगर निगम की एडवाइजरी- दोपहर 12 से 3 बजे न घूमे; बहेगी गर्म हवा

Fri, 25 Apr 2025 05:00 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 25 Apr 2025 05:00 AM IST
सार

Weather News: भीषण गर्मी का असर अब शुरू हो गया है। दोपहर में धूप का कहर काफी तेज है। इस कारण नगर निगम ने इससे बचने के लिए एडवाजरी जारी कर दी है। वहीं, माैसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Weather news Heat wave alert in varanasi nagar nigam advisory hot air will blow
वाराणसी में भीषण गर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi Weather: मौसम विज्ञान विभाग की ओर से बनारस में लू बहने का अलर्ट जारी कर दिया गया है। 20 सो 30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से गर्म हवा बह सकती है। नगर निगम ने भी भीषण गर्मी और लू-तापघात से शहरवासियों के बचाव के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है। कहा कि प्यास न लगे तो भी पानी पियें और दोपहर 12 से 3 बजे तक धूप में न निकलें। चक्कर आए तो तत्काल अस्पताल में जाएं। टॉप फ्लोर पर रहने से बचें।

विज्ञापन


गुरुवार को बनारस का तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री ज्यादा 42.8 डिग्री सेल्सियस तक पर आ गया। वहीं रात में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री कम 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पश्चिम से आ रही गर्म हवा भी 20 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली। इसके चलते गुरुवार को बनारस प्रदेश का तीसरा सबसे गर्म शहर बन गया है। 
विज्ञापन


मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 27 अप्रैल से बारिश या बादल छाने के आसार हैं। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक रविवार और सोमवार को बूंदाबांदी की स्थिति बन सकती है। आने वाली पछुआ हवा के साथ नमी भी आ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम की एडवाइजरी- शरीर के उपर पानी स्प्रे करें
शरीर का तापमान बढ़ने के साथ ही पसीना आना, सिरदर्द होना या सिर का भारीपान महसूस हो सकता है। त्वचा का सूखापन और लाल होना, उल्टी दस्त, बेहोशी, मांसपेशियों में ऐंठन जैसे लक्षण हो सकते हैं। सबसे पहले बीमार को ठंडे और छायादार स्थान पर ले जाएं। 

108 नंबर पर फोन कर एंबुलेंस से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। व्यक्ति बेहोश न हो तो उसे ठंडा पानी पिलाएं, उसके कपड़े को निकाल कर शरीर पर गीले कपड़े या स्पंज रखें। हवादार जगह पर जाएं और शरीर के उपर पानी का स्प्रे डालें। व्यक्ति को पैर उपर कर सुला दें।

लू से होने वाली जन हानि को ऐसे कर सकते हैं कम

  1. कड़ी धूप में बाहर न निकलें, खासकर दोपहर 12:00 बजे से 3 बजे तक के बीच में।
  2. जितनी बार हो सके पानी पियें, प्यास न लगे तो भी।
  3. हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें। गमछा, टोपी, छाता, धूप का चश्मा, जूते और चप्पल का इस्तेमाल करें।
  4. यात्रा करते समय अपने साथ पानी रखें।
  5. अगर आपका काम बाहर का है तो गीले कपडे को अपने चेहरे, सिर और गर्दन पर रखें।
  6. चक्कर आए तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
  7. घर में बना पेय पदार्थ जैसे कि लस्सी, नमक चीनी का घोल, नींबू पानी, छांछ, आम का पना का सेवन करें।
  8. जानवरों को छांव में रखें और उन्हे खूब पानी पीने को दें।
  9. अपने घर को ठंड़ा रखें, पर्दे, शटर आदि का इस्तेमाल करे। रात में खिड़कियां खुली रखें।
  10. शराब, चाय, कॉफी जैसे पेय पदार्थों का इस्तेमाल न करें।

खाना बनाते समय न बंद करें खिड़कियां

  1. धूप में खड़े वाहनों के अंदर बच्चों और पालतू जानवरों को न छोड़ें।
  2. खाना बनाते समय कमरे के दरवाजे के खिड़की-दरवाजे खुलें रखें, जिससे हवा का आना-जाना बना रहे।
  3. नशीले पदार्थ, शराब और अल्कोहल के सेवन से बचें।
  4. उच्च प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ और बासी भोजन का सेवन न करें।
  5. खिड़की को रिफ्लेक्टर जैसे एल्युमीनियम पन्नी, गत्ते आदि से ढंक कर रखें ताकि बाहर की गर्मी को अंदर आने से रोका जा सके।
  6. उन खिड़कियों और दरवाजों को बंद रखे, जिससे घर के अंदर गर्म हवा का प्रवेश न होने पाए।
  7. स्थानीय मौसम के पूर्वनुमान को सुनें और आगामी तापमान में होने वाले परिवर्तन के प्रति सतर्क रहें।
  8. आपात स्थिति से निपटने के लिए प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण लें।
  9. बच्चों और पालतू जानवरों को कभी भी बंद वाहन में अकेला न छोड़ें।
  10. जहां तक संभव हो घर में ही रहें और सूर्य के संपर्क से बचें।
  11. सूर्य के ताप से बचने के लिए घर की निचली मंजिल पर रहें।
  12. संतुलित, हल्का और नियमित भोजन करें।
  13. घर से बाहर अपने शरीर और सिर को कपड़े या टोपी से ढक कर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed