फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Weather News AQI declared varanasi as sixth hottest city in world mercury at 42 degrees Trouble due heat wave

Weather News: AQI वेदर ने काशी को बताया दुनिया का छठा सबसे गर्म शहर, पारा 42.9 डिग्री; लू से परेशानी

Thu, 15 May 2025 05:09 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 15 May 2025 05:09 PM IST
सार

UP Weather: वाराणसी में माैसम का बदलाव जारी है। इधर कुछ दिनों से गर्मी अपने चरम पर है। सुबह आठ बजते ही गंगा घाटों पर सन्नाटा हो जा रहा है। वहीं, माैसम विभाग ने लू का अलर्ट भी जारी किया है।

विज्ञापन
Weather News AQI declared varanasi as sixth hottest city in world mercury at 42 degrees Trouble due heat wave
अस्सी घाट पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi Weather: तिलमिलाए सूरज के ताप से काशी बिलबिला रही है। कई मौसम एजेंसियों ने बनारस और प्रयागराज को दुनिया के शीर्ष-10 गर्म शहरों में शामिल कर लिया है। 

विज्ञापन


मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, बीते बुधवार को शहर का अधिकतम पारा 42.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। वहीं, एक्यूआई वेदर ने दुनिया का छठा और टाइम एंड डेट एजेंसी ने दूसरा गर्म शहर बताया है। टाइम एंड डेट एजेंसी ने 43 डिग्री और एक्यूआई वेदर ने 44 डिग्री तापमान बताया है। 
विज्ञापन


ओगेमेट वेबसाइट के मुताबिक, बनारस भारत का नौवां सबसे गर्म शहर रहा। लखनऊ स्थित मौसम विभाग के अनुसार बांदा (44 डिग्री) के बाद यूपी का दूसरा सबसे गर्म शहर बनारस रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


13 घंटे से ज्यादा रही धूप : बनारस में बृहस्पतिवार को 13 घंटे से ज्यादा समय तक तीखी धूप का असर रहा। वहीं 11 घंटे तक पारा 40 डिग्री से नीचे ही नहीं आया। राजस्थान के रेगिस्तान से होकर आ रही लू भी 22 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से बही। साथ ही हवा में नमी महज 25 फीसदी रही।

पिछले साल 47.8 डिग्री से बना था मई में तापमान का विश्व रिकॉर्ड : बीएचयू के पर्यावरण विद और जलवायु परिवर्तन वैज्ञानिक डॉ. कृपा राम का कहना है कि मई के 14 दिन में गर्मी का तेवर बदला हुआ दिखा है। जैसे ही गर्मी बढ़नी शुरू हुई वैसे ही बादल छा जाते तो कभी बूंदाबांदी। इससे अचानक से तापमान 43 डिग्री से 25-30 डिग्री तक आ जाता था। वहीं 2024 में मई महीने में तापमान रिकॉर्ड 47.8 डिग्री तक पहुंच गया था। फिलहाल अभी तक तापमान उससे 5 डिग्री तक कम ही रहा है।

कल से 45 डिग्री से ऊपर जा सकता है पारा
मौसम विज्ञान विभाग ने बनारस में शनिवार से भीषण लू का अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार से तापमान 45 डिग्री से भी ऊपर जा सकता है। 16 और 17 मई को गर्म हवा के थपेड़े बहेंगे। हालांकि 17 मई से बादल की गरज और चमक के साथ बारिश हो सकती है। 

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव के अनुसार बनारस में धूप काफी तेज पड़ रही है, ऐसे मौसम में कई बार शाम तक बारिश जैसी स्थिति बन जाती थी, लेकिन नमी की कमी के चलते रात में मौसम ठंडा होने के बावजूद भी बारिश नहीं हो पा रही है। इसी वजह से चिपचिपी गर्मी की शुरुआत नहीं हुई है।

अस्पतालों में बढ़े 20 फीसदी मरीज
दिन में तीखी धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। रात में हवा नहीं चल रही है, इस वजह से लोग उमस से बेचैन हो गए हैं। पांच दिन से गर्मी भी बढ़ गई है। तेजी से बदले मौसम का असर सेहत पर देखने को मिल रहा है। अस्पताल से लेकर स्वास्थ्य केंद्र तक मरीजों की संख्या बढ़ गई है। 

ओपीडी में पेट संबंधी बीमारी के साथ ही सिरदर्द, बुखार की समस्या वाले 500 मरीज रोज पहुंच रहे हैं। मंडलीय अस्पताल में तीन-तीन वार्ड में बच्चों को भर्ती करना पड़ रहा है। पिछले एक सप्ताह से ओपीडी में मरीजों की संख्या 20 फीसदी बढ़ गई है। बुधवार को पर्चा काउंटर से लेकर पैथालॉजी, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे जांच केंद्र तक भीड़ देखने को मिली। 

शास्त्री अस्पताल रामनगर की ओपीडी में 1000 मरीज आ रहे हैं, जबकि पिछले सप्ताह यह संख्या 800 तक रहती थी। जिले के सरकारी अस्पतालों के साथ ही शहरी, ग्रामीण इलाकों के स्वास्थ्य केंद्रों पर भी गर्मी से परेशान मरीज पहुंच रहे हैं। कुछ लोगों का प्राथमिक उपचार वहीं पर हो रहा है, जबकि कुछ को रेफर किया जा रहा है।  

मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में आम दिनों में 1100 मरीज ओपीडी में आते है, लेकिन पांच दिन से यह संख्या 1300 पहुंच गई है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सीपी गुप्ता ने बताया कि ओपीडी में बच्चों की संख्या 100 है। 30 से अधिक बच्चे पेट संबंधी बीमारी (उल्टी-दस्त), बुखार के आ रहे हैं। यह संख्या पांच दिन पहले तक 80 तक थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed