फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Weather Forecast Today Updates in Varanasi: temperature increases in varanasi purvanchal

मौसम अपडेट: मार्च में मई जैसी गर्मी, दोपहर में धूप निकाल रही पसीना

Wed, 03 Mar 2021 09:57 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 03 Mar 2021 09:57 AM IST
विज्ञापन
Weather Forecast Today Updates in Varanasi: temperature increases in varanasi purvanchal
summer - फोटो : सुदर्शन झा

वाराणसी समेत पूर्वांचल में मई जैसी गर्मी का असर दिखने को मिल रहा है। सुबह ही तीखी धूप के साथ शुरू होती है, जो दोपहर तक पसीना ला देती है। पिछले कुछ दिनों में तापमान औसतन से ज्यादा बढ़ गया है। जिस तरह से पखवारे भर से मौसम का मिजाज जिस तरह से बदला है, उससे गर्मी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इधर फरवरी महीने में अधिकतम तापमान के 34 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने के बाद पांच साल का रिकार्ड टूट गया। इधर सात दिन में पारा पांच डिग्री बढ़ गया।

विज्ञापन


मंगलवार को दिन में धूप अधिक तीखी रही, जिसकी वजह से गर्मी भी बढ़ी रही। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के मुताबिक, जब तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं होगा तब तक मौसम में बदलाव नहीं होगा।
विज्ञापन


आम तौर पर इस समय अधिकतम तापमान 28 से 30 और न्यूनतम 12 से 14 डिग्री सेल्सियस ही रहता है। पिछले पंद्रह दिन से ही अचानक मौसम में बदलाव से लोग परेशान हो गए हैं। सोमवार को सुबह हवा में हल्की नमी जरूर रही लेकिन दोपहर तक धूप बहुत तेज हो गई। शाम को तो और गर्मी बर्दाश्त नहीं हो रही थी और पंखा चलाकर ही लोग कार्यालय और घरों में रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सात दिन में अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। 23 फरवरी को अधिकतम 29.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा जबकि एक मार्च को 34 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान भी 13.1 से बढ़कर 17.5 तक पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed