{"_id":"60260ac38ebc3e1cbb42112f","slug":"weather-conditions-in-purvanchal-heat-from-sun-in-day-damp-breeze-at-night-increased","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल में मौसम का हाल, दिन में धूप से गर्मी, रात में नम हवा से बढ़ी सिहरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल में मौसम का हाल, दिन में धूप से गर्मी, रात में नम हवा से बढ़ी सिहरन
Fri, 12 Feb 2021 10:27 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 12 Feb 2021 10:27 AM IST
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले तीन-चार दिनों से तेज धूप होने से जहां दिन में गर्मी जैसा अहसास हो रहा है, वहीं शाम को नम हवा चलने से सिहरन भी बढ़ गई है। मौसम के बदलते मिजाज को लेकर इस समय चिकित्सक भी अधिक सतर्कता बरतने की सलाह दे रहे हैं। इधर लगातार कई दिनों से तापमान में भी बढ़ोत्तरी का क्रम जारी है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार आने वाले तीन चार दिन तक मौसम ऐसे ही बने रहने के आसार है।
विज्ञापन
पहाड़ी इलाकों में एक बार फिर से मौसम में बदलाव होने का असर मैदानी भागों में दिखने लगा है। पिछले सप्ताह जहां तेज धूप होने से अधिकतम तापमान भी 28 डिग्री तक पहुंच गया था वही एक बार फिर से तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इस बीच दिन में धूप के बाद भी हवाएं हवाएं भी चलती रही। इस बीच शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 11 .4 रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन