फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Weather changed due to Jawad storm rain with strong wind for two days in varanasi UP

वाराणसी: जवाद तूफान की आहट से बदला मौसम, रात में बरसात से गिरा पारा, अभी और बरसेंगे बदरा

Sun, 17 Oct 2021 12:13 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 17 Oct 2021 12:13 PM IST
सार

मौसम वैज्ञानिक ने वाराणसी समेत पूर्वांचल के जिलों में अगले 48 घंटों में  तेज बारिश की आशंका जताई है। बारिश के कारण धान की फसल को ज्यादा नुकसान हो सकता है।

विज्ञापन
Weather changed due to Jawad storm rain with strong wind for two days in varanasi UP
वाराणसी में बारिश के बाद जलजमाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मई में यास, सितंबर में गुलाब और अब जवाद तूफान ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान जवाद का असर वाराणसी समेत पूर्वांचल के जिलों में नजर आने लगा है। शनिवार को आधी रात के बाद हुई बारिश के कारण एक ओर जहां पारा गिरा है तो वहीं दूसरी ओर लोगों को उमस से भी राहत मिली। रात में करीब तीन मिलीमीटर की बारिश दर्ज की गई। रविवार की सुबह से आसमान में बादलों की आवाजाही  जारी है।  मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, दो दिन तक तेज हवा संग बारिश की संभावना है।

विज्ञापन



इससे पहले  शनिवार दोपहर धूप के बाद शाम को अचानक मौसम बदल गया। बादल छाए रहे और हवा में नमी देखने को मिली। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के अनुसार, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से तूफान उठा है। पूर्वांचल में इसका असर ज्यादा देखने को मिलेगा। यहां गरज चमक के साथ तेज रफ्तार हवा चलने और बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- काशी का लक्खा मेला: नाटी इमली का विश्व प्रसिद्ध भरत मिलाप में उमड़ा सैलाब, 478 साल से चली आ रही पंरपरा, देखें तस्वीरें    
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, बारिश की संभावना ने किसानों की भी चिंता बढ़ा दी है। उनका कहना है कि अगर बारिश होगी तो खेतों में तैयार धान की फसल को ज्यादा नुकसान होगा, जो कटाई के लिए तैयार है।

किसानों का सता रहा फसल खराब होने का डर


फूलपुर के किसान ओम प्रकाश ने बताया कि एक बीघा में बैगन लगाने के लिए खेत तैयार कर लिया है। बारिश हुई तो खेत में पानी जमा होने से पौधे लगाना मुश्किल होगा। इटहि के किसान रोशन ने बताया कि खेतों में मटर की बुआई हो चुकी है। बारिश होने से परेशानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed