{"_id":"64e44005a12bf88931086965","slug":"weather-changed-after-light-rain-in-varanasi-cloudy-sky-since-morning-2023-08-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: वाराणसी में हल्की बारिश के बाद मौसम ने बदली करवट, सुबह से आसमान में बादलों का डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: वाराणसी में हल्की बारिश के बाद मौसम ने बदली करवट, सुबह से आसमान में बादलों का डेरा
Tue, 22 Aug 2023 12:45 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Tue, 22 Aug 2023 12:45 PM IST
सार
वाराणसी में सोमवार देर रात और मंगलवार अलसुबह हुई हल्की बारिश से मौसम ने करवट बदली है। गर्मी और उमस से बहाल लोगों को राहत मिली है। सोमवार सुबह से आसमान में बादल डेरा डाले हुए हैं। झमाझम बारिश के आसार बनते जा रहे हैं।
विज्ञापन
वाराणसी में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में सोमवार देर रात और मंगलवार अलसुबह हुई हल्की बारिश से मौसम ने करवट बदली है। आसमान में बादल डेरा डाले हुए हैं। झमाझम बारिश के आसार बनते जा रहे हैं। मौसम के बदले मिजाज को देखकर किसानों में बारिश की उम्मीद जगी है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन के अंदर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। बारिश से गर्मी और उमस से बहाल लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन
रविवार को अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सामान्य दिनों से यह ज्यादा था। लोगो उमस से बेहाल थे। लेकिन सोमवार देर रात हुई बारिश के बाद मंगलवार सुबह से उमस नदारद है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो अगले तीन दिनों तक रुक-रुककर हल्की से तेज बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन