फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Weather became pleasant due to heavy rains in Varanasi relief from humid heat

Weather Update: वाराणसी में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, उमस भरी गर्मी से मिली राहत, खिल उठे चेहरे

Thu, 17 Aug 2023 04:40 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 17 Aug 2023 04:40 PM IST
सार

उमस भरी गर्मी से वाराणसी के लोगों को गुरुवार को राहत मिली। दोपहर तीन बजे के बाद हुई बरसात ने हर खासो आम को भिगो दिया। वहीं बच्चों ने सड़क पर खुल कर मस्ती की। तेज बारिश से लोगों के राहत तो मिली लेकिन बारिश के पानी का निकासी ना होने से जलभराव की समस्या से लोगों को जूझना पड़ा।
 

विज्ञापन
Weather became pleasant due to heavy rains in Varanasi relief from humid heat
वाराणसी में झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को गुरुवार दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश ने वाराणसी शहर को तरबतर कर दिया। सुहाने मौसम का लुत्फ लोगों ने उठाया साथ ही उमस भरी गर्मी से राहत मिली। तेज बारिश से लोगों के राहत तो मिली लेकिन बारिश के पानी का निकासी ना होने से जलभराव की समस्या से लोगों को जूझना पड़ा। बारिश के बाद शायद ही कोई इलाका होगा, जहां पानी न लगा हो।

विज्ञापन


शहर से लेकर ग्रामीण में क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। इससे किसान उत्साहित नजर आ रहे हैं। वाराणसी समेत आसपास के जिलों में पिछले पांच दिनों से लोग उमस भरी गर्मी से परेशान थे। आसमान में बादल उमड़-घुमड़ रहे थे, लेकिन बारिश न होने के कारण उमस बढ़ गई थी। दोपहर तीन बजे अचानक मौसम बदला। देखते ही देखते आसमान में बादल मंडराने लगे।
विज्ञापन


इसके साथ-साथ बिजली की चमक के बीच बादल झूमकर बरसने लगे। बारिश ने मौसम खुशनुमा कर दिया।  पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी पर लगाम लगी। सर्वाधिक उत्साहित किसान नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि हल्की से मध्यम बारिश होने पर उनकी फसलों को लाभ मिलेगा। अभी बहुत से किसान रोपाई नहीं कर सके हैं। इससे उन्हें राहत रहेगी। उन्हें रोपाई करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed