फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   We need to be vigilant about the security challenges of AI-based innovations

Varanasi News: एआई-आधारित नवाचारों की सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों से होना होगा सतर्क

Thu, 25 Dec 2025 02:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
We need to be vigilant about the security challenges of AI-based innovations
भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान शाहंशाहपुर में बुधवार को आईपीआर पोर्टफोलियो को सुदृढ़ करना विषय पर बौद्धिक संपदा जागरूकता कार्यक्रम हुआ। वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं एवं विद्यार्थियों को बौद्धिक संपदा अधिकार, प्रौद्योगिकी व्यावसायीकरण और कृषि अनुसंधान पारिस्थितिकी तंत्र में उभरती चुनौतियों के प्रति जागरूक किया गया। काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, उत्तर प्रदेश की ओर से प्रायोजित आईआईवीआर के जोनल टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट यूनिट (जेडटीएमयू) की ओर से कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक डॉ. राजेश कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक अनुसंधानों को किसानों, उद्योग और समाज के लिए उपयोगी प्रौद्योगिकियों में रूपांतरित करने के लिए बौद्धिक संपदा की प्रभावी सुरक्षा और रणनीतिक प्रबंधन जरूरी है। तकनीकी सत्र में कृषि में आईपीआर परिदृश्य विषय पर प्रधान वैज्ञानिक डॉ. शिव दत्त कृषि से संबंधित बौद्धिक संपदा प्रणालियों जैसे पेटेंट, पौधा किस्म संरक्षण, ट्रेडमार्क एवं भौगोलिक संकेतक बारे में जानकारी दी। डॉ. एसके तिवारी ने आईसीएआर-आईआईवीआर ने भारत में आईपीआर मुद्दे संभावनाएं एवं कॅरिअर अवसर विषय पर व्याख्यान दिया। वैज्ञानिक डॉ. सुदर्शन मौर्य, डॉ. एएन त्रिपाठी, डॉ. राकेश कुमार दुबे, डॉ. इंदिवर प्रसाद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed