फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   We are sending your daughter to Rajya Sabha, you give us MLA: Keshav Prasad Maurya

हम आपकी बेटी को राज्य सभा पहुंचा रहे, आप हमें विधायक दे दोः केशव प्रसाद मौर्य

Wed, 28 Oct 2020 06:47 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 28 Oct 2020 06:47 PM IST
विज्ञापन
We are sending your daughter to Rajya Sabha, you give us MLA: Keshav Prasad Maurya
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर जिले की मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के पालपुर मुरादगंज में आयोजित चुनावी सभा में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई। चुनाव जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को संकल्पित कराते हुए कहा कि वर्ष 2017 में जनता ने भाजपा को 325 सीट तो दी, लेकिन गलती से मल्हनी छूट गई थी। अब सूद समेत उसे लौटाने का वक्त आ गया है। मल्हनी की बेटी सीमा द्विवेदी को हम राज्य सभा पहुंचा रहे हैं। अब आप हमें एक विधायक दे दें।

विज्ञापन


चुनावी सभा में डिप्टी सीएम ने गुंडों-माफियाओं पर हो रही कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने इनके खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। यह अब रुकने वाला नहीं है। सुशासन के लिए निर्भीक होकर भाजपा को वोट करें। कोई गुंडा-माफिया आपको रोक नहीं सकता। उन्होंने भाजपा को सर्व समाज की पार्टी बताया।
विज्ञापन


कहा कि गरीबों, पिछड़ों का सम्मान सिर्फ भाजपा में ही है। किसानों की आमदनी बढ़ाने की चिंता मोदी-योगी की सरकार ने की ही है। सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास की तर्ज पर मोदी-योगी सरकार काम कर रही है। लक्ष्मी हमेशा कमल पर बैठकर ही आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आप मल्हनी में कमल खिलाइए, प्रदेश सरकार यहां के विकास के लिए खजाना खोल देगी। प्रत्येक कार्यकर्ता यह लक्ष्य बनाकर चुनाव मैदान में जाए कि सिर्फ उसे अपना बूथ जीतना है। अगर हम बूथ जीत गए तो चुनाव जीतने से हमें कोई नहीं रोक सकता।

सभा की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने की। इस मौके पर प्रदेश मंत्री संजय राय, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, गिरीश चंद्र यादव, सांसद बीपी सरोज, प्रवीण निषाद, रमेश चंद्र बिन्द, पूर्व सांसद केपी सिंह सभी विधायक और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed