फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   We all want Mayawati to come together, need to unite against BJP: Ajay Rai

हम सभी चाहते हैं मायावती साथ आएं, भाजपा के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत: अजय राय

Wed, 10 Jan 2024 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
We all want Mayawati to come together, need to unite against BJP: Ajay Rai
वाराणसी। भाजपा सरकार के खिलाफ सभी को एकजुट होना चाहिए। हम सभी चाहते हैं कि मायावती हमारे साथ आएं। यह कहना है कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का। वह मंगलवार को वाराणसी आए और पत्रकारों से बात भी की।
विज्ञापन




कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गोरखपुर के विनोद उपाध्याय का एनकाउंटर जानबूझकर कराया गया है। इसके खिलाफ बुधवार को आवाज उठाई जाएगी। इसी तरह आईआईटी बीएचयू में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर यूपी के सभी जिलों में बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। पांच राज्यों में चुनाव थे, इसलिए भाजपा ने मुद्दे को दबाकर रखा था। सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों की पहचान चार दिन में ही हो गई थी। पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि आरोपियों को बचाने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए।
विज्ञापन




15 को सरयू में डुबकी लगाएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष



प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 15 जनवरी को अयोध्या जाएंगे। सरयू में डुबकी लगाकर भगवान राम के दर्शन करेंगे। धर्म के स्थान को भाजपा राजनीतिक मुद्दा बना रही है। अक्षत, रोरी और निमंत्रण पत्र देकर भ्रमित करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed