फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Waterlogging occurred in more than 15 areas of the city due to rain.

Varanasi News: बारिश के चलते शहर के 15 से ज्यादा इलाकों में हुआ जलभराव

Mon, 24 Aug 2026 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging occurred in more than 15 areas of the city due to rain.
पिपलानी कटरा में बारिश के कारण हुआ जलभराव। अमर उजाला
वाराणसी। बारिश के चलते रविवार को 15 से ज्यादा इलाकों में जलभराव हुआ। पिपलानी कटरा, हनुमान फाटक, महमूरगंज, मंडुवाडीह, चांदपुर, अंधरापुल, नदेसर, वाराणसी सिटी स्टेशन के सामने, चौकाघाट, नाटी इमली, कचहरी, अर्दली बाजार, नई सड़क, सोनिया, नवाबगंज इलाकों में पानी भरने से दिक्कत हुई। बारिश के चलते मंडुवाडीह में सड़क धंस गई।
विज्ञापन

इसके अलावा त्रिदेव मंदिर दुर्गाकुंड मंदिर के बाहर जलभराव से होकर श्रद्धालु जा रहे थे। शहर के कई वार्डों में पानी की निकासी की व्यवस्था चरमरा गई है। सड़क पर लगातार जलभराव होने के साथ नालियों की स्थिति भी बुरी है। बारिश में ही पूरी सड़क पर पानी भर गया है। नालियों की उचित सफाई और जलनिकासी की सही व्यवस्था नहीं है। इसे लेकर कई बार शिकायतें की जा चुकीं हैं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला। बारिश से सड़कों, गलियों, फुटपाथों, पार्किंग क्षेत्रों, खेल मैदानों और निर्माण क्षेत्रों में पानी जमा हो गया है। नगर निगम की ओर से कुछ जगहों पर पंप लगाकर पानी निकाला जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed