{"_id":"6111888b8ebc3e7af241cfa8","slug":"water-was-filled-near-the-house-notice-to-9-campaign-in-areas-affected-by-dengue-malaria-city-news-vns6052340142","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के पास भरा था पानी, 9 को नोटिस, डेंगू, मलेरिया से प्रभावित इलाकों में चला अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के पास भरा था पानी, 9 को नोटिस, डेंगू, मलेरिया से प्रभावित इलाकों में चला अभियान
विज्ञापन
सोमवार को डेंगू, मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में अभियान चलाया गया। इसके तहत एंटी लार्वा का छिड़काव कर फॉगिंग कराई गई। इस दौरान कई जगहों पर घरों के पास जमा पानी और उसमें लार्वा मिलने पर टीम ने उसे नष्ट कराया और नौ लोगों नोटिस देकर घर के आसपास साफ-सफाई और सतर्कता बरतने की सलाह दी गई।
जिले में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 49 तक पहुंच गई है। इससे बचाव के लिए जिला मलेरिया इकाई की 38 टीमों को लगाया गया है। जिला मलेरिया अधिकारी शरद चंद पांडे ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम के संयुक्त प्रयासों से बीएचयू के आसपास स्थित हाल ही में शहरी सीमा में आई कॉलोनियों में डेंगू निरोधक कार्ययोजना तैयार की गई है। शहरी अजीविका केंद्र (डूडा) की ओर से भी 20 कर्मी लगाए गए हैं। भगवानपुर, छित्तूपुर, सुसुवांही, राजेंद्र विहार, सत्यम नगर, बालाजी नगर, सामने घाट मारुति नगर, भिखारीपुर आदि जगहों पर फॉगिंग कराई जा रही है।
उधर, टकटकपुर और भीखमपुर में एक-एक संदिग्ध मरीज मिले हैं। जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि दोनों लोगों का सैंपल बीएचयू, दीनदयाल अस्पताल में जांच के लिए भेजा जाएगा। यहां से रिपोर्ट आने के बाद डेंगू की सही पुष्टि हो पाएगी।
विज्ञापन
ऐसे करें बचाव
-घर के आसपास साफ-सफाई रखेें। गंदे पानी के संपर्क में न आएं।
-खानपान के प्रति सचेत रहें। खिड़कियों तथा रोशनदानों में मच्छर जालियां लगवाएं।
-घर में पानी को ढक कर रखें। कूलर, गमले आदि का पानी रोज बदलते रहें।