{"_id":"5e2215128ebc3e4af34094ef","slug":"water-varanasi-news-vns5057828196","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूषित पानी पीने से लोग हो रहे हैं बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूषित पानी पीने से लोग हो रहे हैं बीमार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय पर शुक्रवार को पर्यटन एवं धर्मार्थ कार्य मंत्री डा. नीलकंठ तिवारी ने जनसुनवाई की। पटनी टोला के आनंद शुक्ला, गणेश घाट शेखर दूबे और रामघाट के अशोक तिवारी ने दूषित पेयजल आपूर्ति की शिकायत की। उनका कहना है कि नीचीबाग स्थित जलकल पंप से दूषित पानी की आपूर्ति कई दिनों से की जा रही है। इस पानी को पीने से लोग बीमार हो रहे हैं।
पर्यटन मंत्री डा. नीलकंठ तिवारी ने दूषित पेयजल पर जीएम जलकल से फोन पर बात की। उन्होंने कहा कि यह गंभीर मामला है और स्थानीय जेई राकेश यादव की शिकायतें पहले भी मिली हैं। उसके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई करके पूरे क्षेत्र का दौरा कर समस्या का समाधान कराएं।
सेवापुरी के आशीष सिंह ने सेवापुरी कपसेठी से कलेक्ट्री फार्म मार्ग पर सिटी बस संचालन की मांग की। उन्हें आश्वासन दिया गया कि इस रूट का सर्वे कराया जाएगा और संभव हुआ तो सेवा शुरू की जाएगी। सोनभद्र के जोखू लाल सोनकर ने पट्टीदारों पर जमीन कब्जाने का आरोप लगाया। चौखंभा की उषा और मुकीमगंज के रामजी ने सरकारी आवास में देरी होने की शिकायत की।