फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Water sprinkling is being done daily, air quality is not improving

रोजाना कर रहे पानी का छिड़काव, नहीं सुधर रही वायु गुणवत्ता

Mon, 15 Nov 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Water sprinkling is being done daily, air quality is not improving
बनारस में हवा की गुणवत्ता को सुधारने की कवायद असरदार साबित नहीं हो रही है। सुबह और शाम तापमान कम हो जाने के कारण प्रदूषक तत्व हवा में घुल नहीं पा रहे हैं। इसके कारण पिछले तीन दिनों से बनारस ऑरेंज जोन में बना हुआ है। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से पर्यावरण प्रदूषण को नियंत्रित करने की कवायद की जा रही है, लेकिन वायु गुणवत्ता में सुधार नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 261 दर्ज किया गया। भेलूपुर का एक्यूआई 273 दर्ज किया। इसमें पीएम 2.5 अधिकतम 360, पीएम 10 अधिकतम 298, कार्बन 128, नाइट्रोजन आक्साइड 74 रहा। अर्दली बाजार का एक्यूआई 261, बीएचयू का एक्यूआई 249 दर्ज किया गया। अर्दली बाजार में पीएम 2.5 की अधिकतम मात्रा 362, पीएम 10 की अधिकतम 262, ओजोन की अधिकतम मात्रा 140, नाइट्रोजन आक्साइड की अधिकतम मात्रा 119 और कार्बन की अधिकतम मात्रा 73 दर्ज की गई। बीएचयू में पीएम 2.5 की अधिकतम मात्रा 353, पीएम 10 की अधिकतम मात्रा 242, कार्बन की अधिकतम मात्रा 78 और नाइट्रोजन आक्साइड की मात्रा 48 रही। वहीं सबसे अधिक प्रदूषित इलाका मलदहिया का डाटा ही प्रदर्शित नहीं किया जा रहा है। सीपीसीबी की वेबसाइट से मलदहिया का डाटा नदारद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed