फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Water Police changed night time of boats plying in Ganga at varanasi

Varanasi: रात 8:30 बजे के बाद गंगा में नहीं चलेंगी नावें, पकड़े जाने पर दर्ज होगी FIR; रद्द होगा लाइसेंस

Wed, 01 May 2024 03:51 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 01 May 2024 03:51 PM IST
सार

काशी में नौका संचालन के समय में बदलाव किया गया है। ऐसे में 9 बजे के बाद किसी भी सूरत में नौका संचालन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसा करते हुए पाए जाने पर नाव जब्त कर नाव के मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। 

विज्ञापन
Water Police changed night time of boats plying in Ganga at varanasi
वाराणसी घाट पर खड़ी नावें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जल पुलिस ने गंगा में चलने वाली नावों के रात्रिकालीन समय में बदलाव किया है। पर्यटकों की सुरक्षा के मद्देनजर जल पुलिस ने रात 8:30 बजे के बाद नौका संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसमें नावों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए आधे घंटे की छूट भी दी है।

विज्ञापन


जल पुलिस प्रभारी ने बताया कि रात 8:30 बजे के बाद नौका संचालन पर रोक लगाने का फैसला नाविक समाज की सहमति से लिया गया है। रात 9 बजे के बाद नौका संचालन करते हुए पाए जाने पर नाव जब्त कर नाव के मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी और नाव का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


काशी में लगातार पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। शनिवार और रविवार को निगरानी बढ़ा दी जाती है। मंगलवार को 8:30 बजे के बाद निगरानी टीम ने लाउड हेलर के माध्यम से नाविकों को चेतावनी दी। पहले दिन 10 नाविकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। जल पुलिस प्रभारी के मुताबिक मई और जून माह में डूबने की घटना बढ़ जाती है। लोगों की सुरक्षा के लिए जल पुलिस द्वार गंगा में सुरक्षा बढ़ाई गई है। बताया कि शनिवार और रविवार को विशेष चौकसी का बंदोबस्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
चार टीमें कर रहीं निगरानी
प्रतिबंध के बाद गंगा में निगरानी के लिए जल पुलिस और एनडीआरएफ की ओर से कुल चार टीमें लगाई गई हैं। जल पुलिस प्रभारी मिथिलेश यादव ने बताया कि निगरानी में जल पुलिस की दो नाव पर दो टीम और एनडीआरएफ की दो नाव पर दो टीम तैनात की गई है। एक नाव क्रू के अलावा तीन सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed