{"_id":"60f8fb88a08fb33bce171f55","slug":"water-logging-in-bhu-hospital-after-road-due-to-rain-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: बारिश ने खोली नगर निगम की पोल, बीएचयू अस्पताल परिसर में हुआ जलभराव, उमस से मिली से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: बारिश ने खोली नगर निगम की पोल, बीएचयू अस्पताल परिसर में हुआ जलभराव, उमस से मिली से राहत
Thu, 22 Jul 2021 10:30 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 22 Jul 2021 10:30 AM IST
सार
वाराणसी में पिछले दिनों बारिश हो रही है। जिससे लोगों को उमस से राहत मिली है, लेकिन जलभराव ने भी परेशानी बढ़ा रखी है। गुरुवार को हुई बारिश से बीएचयू अस्पताल की सड़क तालाब बन गई।
विज्ञापन
अस्पताल परिसर में हुआ जलभराव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में पिछले कई दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के बाद गुरुवार की सुबह झमाझम बारिश हुई। सुबह करीब 7 बजे के बाद हवा के साथ शुरू हुई बारिश से नगर निगम की जल निकासी व्यवस्था की पोल खुल गई। शहर में जगह-जगह जल भराव होने से लोगो को आवागमन में भी असुविधा हुई।
विज्ञापन
उधर बीएचयू अस्पताल परिसर में भी बाल रोग विभाग से इमरजेंसी की ओर जाने वाली सड़क पर भी जल भराव हो गया। इस वजह से दूर दराज से ओपीडी में आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
इसके अलावा लहरतारा, मंडुवाडीह, लंका, फुलवरिया सहित अन्य इलाके भी जलमग्न हो गए। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि मानसून की सक्रियता अभी बनी रहेगी। ऐसे में दो दिन तक ऐसे ही मौसम बने रहने के आसार है।
विज्ञापन