फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Water level of river Ganga reaches danger mark several ghats surrounding areas inundated

वाराणसी में खतरे के निशान पर गंगा: कई घाट जलमग्न...अलर्ट पर प्रशासन, पेट्रोलिंग शुरू

Sat, 20 Aug 2022 04:04 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 20 Aug 2022 04:04 PM IST
सार

गंगा का बढ़ता जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंच गया है।  कई घाट और आसपास के इलाके जलमग्न हो गए हैं। जिसके चलते प्रशासन अलर्ट पर है और पेट्रोलिंग शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Water level of river Ganga reaches danger mark several ghats surrounding areas inundated
गंगा का जलस्तर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में गंगा का रुख अब डराने लगा है। गंगा का बढ़ता जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंच गया है।  कई घाट और आसपास के इलाके जलमग्न हो गए हैं। जिसके चलते प्रशासन अलर्ट पर है और पेट्रोलिंग शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि जलस्तर में बढ़ाव के चलते वरुणा में पलट प्रवाह तेज हो गया है और इसके कारण  वहां की आबादी का पलायन भी शुरू हो गया है। घरों के दरवाजे तक पानी पहुंच गया है। वरुणा क्षेत्र के नखी घाट, दीनदयालपुर, मीरा घाट, में रहने वाली आबादी अपना-अपना बोरिया-बिस्तर बांधकर सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगी हैं।  इधर, 84 घाटों को डूबो चुकी गंगा अब सड़कों व गलियों के रास्ते शहरी आबादी की ओर भी रुख कर चुकी हैं। दशाश्वमेध घाट स्थित अतिप्राचीन सिद्धपीठ शीतला माता मंदिर का अब कुछ ही हिस्सा पानी में डूबने से बचा हुआ है।

दूसरी ओर काशी के महाश्मशान घाटों पर शवदाह के लिए दिक्कत बढ़ गयी है। मणिकर्णिका और हरिश्चंद्रघाट पर शवदाह के लिए दो से ढाई घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। मणिकर्णिका घाट पर जहां ऊंचाई पर स्थित मचान में चिताएं जल रही हैं तो दूसरी ओर हरिश्चंद्र घाट के ठीक ऊपर संकरी गली में शवदाह हो रहा है। वहां जगह कम होने के कारण एक बार में एक ही चिता जलायी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed