फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Water in BHU hospital premises, trouble to patient and relatives

बीएचयू अस्पताल परिसर में पानी, मरीज-तीमारदारों को परेशानी

Tue, 10 May 2022 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Water in BHU hospital premises, trouble to patient and relatives
बीएचयू अस्पताल परिसर में सोमवार को ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने आने वाले मरीजों, तीमारदारों को बीच सड़क लगे पानी में घुसकर ओपीडी तक जाना पड़ा। पैदल जाने वाले मरीज परेशान दिखे। अस्पताल परिसर में जलनिकासी के लिए लगे पाइप लाइन फटने के कारण पूरा पानी सड़क पर ही लग गया था। सुबह करीब 11 बजे पाइप फटने से ओपीडी की ओर जाने वाले रास्ते पर पानी भर गया।
विज्ञापन

बीएचयू परिसर में पानी निकासी की सही व्यवस्था नहीं होने के कारण बरसात के मौसम में जरा सी बारिश होने पर बीएचयू अस्पताल में पानी भर जाता है। यही कारण रहा कि पाइप फटने पर पानी बाहर निकलने के बजाय सड़क पर ही फैल गया और दूरदराज से आए मरीज और उनके परिजन हैरत में पड़ गए। गंभीर मरीजों को परिजन पानी के बीच से स्ट्रेचर पर ले जाते हुए दिखे। जानकारी के मुताबिक जब तक पाइप लाइन की सही तरीके से मरम्मत नहीं कराई जाएगी, तब तक इस तरह की समस्या बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed