{"_id":"5d4bd7d68ebc3e6cde238a28","slug":"water-full-fill-in-many-temple-due-to-water-level-increase-in-ganga-ghat-after-rain-varanasi-kashi","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई मंदिरों में भरा पानी, मणिकर्णिका घाट पर छतों पर हो रहा दाह संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई मंदिरों में भरा पानी, मणिकर्णिका घाट पर छतों पर हो रहा दाह संस्कार
Thu, 08 Aug 2019 01:35 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 08 Aug 2019 01:35 PM IST
विज्ञापन
अस्सी घाट पर बढ़ा गंगा का जलस्तर और शीतला घाट पर डूबा मंदिर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में गंगा के जलस्तर में बढ़ाव जारी है। पिछले 24 घंटे में गंगा का जलस्तर 28 सेमी बढ़ गया है। इस बढ़ाव को लेकर एनडीआरएफ की टीम अभी से सतर्कता बरतने में लगी है। वहीं गंगा का जलस्तर इतना बढ़ गया है कि अब मणिकर्णिका घाट पर अब छतों पर दाह संस्कार हो रहा है।
विज्ञापन
केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा का जलस्तर मंगलवार को 62.95 मीटर था। जबकि बुधवार को यह आंकड़ा 28 सेमी बढ़कर 63.23 मीटर पर पहुंच गया। कई जगहों पर जलस्तर बढ़ने से मंदिरो में भी पानी भर गया है। लगातार बढ़ाव से तटवर्ती इलाकों के लोग एहतियात बरत रहे हैं। नगर निगम अधिकारी भी घाटों की व्यवस्थाओं का जायजा लेने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
गंगा में बढ़ाव के चलते दशाश्वमेध घाट पर आरती स्थल बदल दिया गया है और पंडों-पुजारियों से लेकर प्रशासनिक स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है। वहीं गंगा में नावों को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। नाविकों ने अपनी नावों को बहुत ही सुरक्षात्मक तरीके से बांध दिया है, ताकि धारा का बहाव तेज होने के बाद भी नावें सुरक्षित रह सकें।
विज्ञापन