{"_id":"6a88b8b56d1e809c24098f1c","slug":"water-corporation-pipeline-damaged-during-gails-pipe-laying-excavation-water-supply-to-4000-homes-cut-off-for-three-days-varanasi-news-c-20-noi1138-1513690-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: गेल की पाइप बिछाने के लिए हो रही खोदाई से टूटी जल निगम की लाइन, 4000 घरों में 3 दिन से पानी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: गेल की पाइप बिछाने के लिए हो रही खोदाई से टूटी जल निगम की लाइन, 4000 घरों में 3 दिन से पानी बंद
विज्ञापन
महेशपुर क्षेत्र में गेल की पाइपलाइन बिछाने के लिए की जा रही खोदाई के दौरान जल निगम की मुख्य पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पाइपलाइन टूटने से क्षेत्र के करीब चार हजार घरों में तीन दिन से पानी की आपूर्ति ठप है। स्थिति यह है कि तीन दिन बाद भी जल निगम के कर्मचारी लीकेज का सही स्थान नहीं तलाश पाए हैं। इससे मरम्मत का काम लटका है और लोग पानी के लिए परेशान हैं।
क्षेत्र के चंद्रभूषण पटेल, जालेंद्र, अनिल पटेल, सरोज कुमार, बालेंद्र सिंह, मिथिलेश सिंह, रोहित सिंह, संदीप कनौजिया, रामविलास सोनकर और विजय राज यादव ने बताया कि पाइपलाइन टूटने की जानकारी के बाद मरम्मत के लिए सड़क पर गड्ढा खोदा गया, लेकिन अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि मुख्य लाइन कहां से क्षतिग्रस्त हुई है। इसके चलते मरम्मत का काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है। गड्ढे के आसपास मिट्टी और ईंट का मलबा फैला हुआ है। सड़क पर कीचड़ और गंदा पानी जमा होने से लोगों को आवागमन में भी परेशानी हो रही है।
स्थानीय लोगों ने कहा कि गेल और ठेकेदार की लापरवाही का खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है। तीन दिन से पानी नहीं मिलने से घरों में रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने जल निगम के अधिकारियों से मांग की है कि पाइपलाइन की तत्काल मरम्मत कर जलापूर्ति बहाल की जाए। जब तक सप्लाई शुरू नहीं होती, तब तक प्रभावित मोहल्लों में टैंकर से पानी की वैकल्पिक व्यवस्था कराने की मांग भी की गई है।