फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   War of supremacy for illegal mining of sand in gang Controversy is brewing in Varanasi at behest of MLA brother

अवैध खनन के लिए वर्चस्व की जंग: वाराणसी में विधायक के भाई की शह पर गहरा रहा है विवाद, हो सकती है बड़ी घटना

Fri, 01 Apr 2022 05:06 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 01 Apr 2022 05:06 PM IST
सार

कोदोपुर बालू साइड पर बीते मंगलवार को हुई मारपीट के मामले में वाराणसी के एक विधायक के भाई की भूमिका के बाद अब विवाद गहरा सकता है। 

विज्ञापन
War of supremacy for illegal mining of sand in gang Controversy is brewing in Varanasi at  behest of MLA  brother
अवैध रेत खनन - फोटो : फाइल

विस्तार

वाराणसी में गंगा में अस्तित्व खो चुकी नहर से निकले खनिज के नाम पर दिए गए बालू ठेके में अब अवैध खनन के लिए कई गुटों के बीच वर्चस्व की जंग छिड़ गई है। कोदोपुर बालू साइड पर बीते मंगलवार को हुई मारपीट के मामले में वाराणसी के एक विधायक के भाई की भूमिका के बाद अब विवाद गहरा सकता है।

विज्ञापन


उधर, खनन विभाग की लापरवाही के चलते बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है। पुलिस का मानना है कि खनन विभाग ने अगर यहां अवैध खनन पर रोक नहीं लगाई तो विवाद गहरा सकता है।
विज्ञापन

गंगा में पिछले साल नहर खोदाई के दौरान निकले सात लाट का ठेका जिला प्रशासन ने किया था।

अवैध रेत खनन के चलते दूसरे लोग भी सक्रिय

इसमें छह लाट उठान की समयसीमा समाप्त होने के बाद अवैध खनन का प्रयास किया गया। उधर, सातवें लाट का ठेका पाने वाली महादेव कंस्ट्रक्शन कंपनी के पास उठान का समय बचा है। मगर, इसी आड़ में अवैध खनन के चलते दूसरे लोग भी यहां सक्रिय होने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी के एक विधायक पूर्व पंचायत प्रतिनिधि कंपनी के ठेके पर ही अवैध खनन का दबाव बना रहे थे। बात नहीं बनने पर मंगलवार को साइड पर असलहाधारी युवकों के बीच जमकर मारपीट हुई थी और रामनगर में इस मामले में मुकदमा भी दर्ज किया गया है। पुलिस की प्राथमिक जांच में विवाद के पीछे अवैध खनन को कारण माना जा रहा है। विधायक के भाई की भूमिका सामने आने के बाद पुलिस भी इस मामले में संजीदगी से पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed