{"_id":"5c1e6edabdec2256aa76e5d1","slug":"wanted-gangster-surrender-in-court-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को चकमा देकर 50 हजार के इनामी ने कोर्ट में किया सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस को चकमा देकर 50 हजार के इनामी ने कोर्ट में किया सरेंडर
Sun, 23 Dec 2018 10:16 AM IST
shashikant misra
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: shashikant misra
Updated Sun, 23 Dec 2018 10:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के चौक थाना क्षेत्र के हकाक टोला निवासी 50 हजार के इनामी बदमाश अमन ने शनिवार को पुलिस को चकमा देकर सीजेएम कोर्ट में समर्पण कर दिया। कोर्ट ने अमन को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
अमन पर हत्या का प्रयास, रंगदारी, गैंगेस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत 11 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। अमन का भाई सलमान मलिक उर्फ अन्ना पहले से ही जिला जेल में निरुद्ध है। सेंट्रल बार के वार्षिक चुनाव के कारण कचहरी परिसर में भारी गहमागहमी का माहौल था।
इसी बीच काले रंग की जैकेट पहन कर अमन कचहरी में आया और सीजेएम कोर्ट में जाकर समर्पण कर दिया। अमन के समर्पण की जानकारी पुलिस को हुई तो सभी अवाक रह गए। इससे पहले भी अमन की समर्पण की सूचना मिली थी तो एसटीएफ और क्राइम ब्रांच की टीम काफी समय तक कचहरी परिसर में डेरा डाले हुई थी।
विज्ञापन
वहीं, इसे लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना था कि जिले की क्राइम ब्रांच की सख्ती से अपराधी घबराए हुए हैं। इसी का असर है कि अरसे से फरार चल रहे बदमाश कोर्ट में समर्पण कर रहे हैं।