फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Wall collapses due to rain, innocent child dies

Varanasi News: बारिश से दीवार ढही, चपेट में आकर मासूम की मौत

Mon, 24 Jun 2024 02:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Wall collapses due to rain, innocent child dies
चौरी। भकोड़ा में शनिवार देर शाम छत के किनारे खड़ी दीवार भरभरा कर ढह गई। इसकी चपेट में आने से 6 साल के मासूम की मौत हो गई। वहीं पड़ोस की ही पांच वर्षीय एक अन्य बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया। भकोड़ा निवासी राजकुमार उर्फ राजू की छह वर्षीय बेटी नैना शनिवार देर शाम पड़ोसी आल्हा की पांच वर्षीय बेटी श्रेया के साथ घर के सामने ही दीवार के पास स्थित हैंडपंप के पास खेल रही थी। इस बीच बारिश से कमजोर हुई दीवार अचानक भरभरा कर ढह गई। इसकी चपेट में आई नैना और श्रेया गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने दोनों को आनन-फानन में नजदीकी हॉस्पिटल में ले गए। जहां डॉक्टरों ने नैना को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल श्रेया का इलाज चल रहा है। नैना के परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही अंतिम संस्कार कर दिया। नैना का छोटा भाई भी है। बच्ची की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। चौरी प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

---------------------------
विज्ञापन


पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

केस 1- आठ जून को चौरी थाना क्षेत्र के कोलहर गांव में वायरिंग कर रहे एक युवक शशि उर्फ सोमारू (30) की दीवार गिरने से चपेट में आने से जान चली गई।

--------------------

केस 2 - 13 जनवरी को ज्ञानपुर कोतवाली के गिरधरपुर गांव में काम करने के दौरान तीन मजदूरों पर दीवार गिर गई। जिसमें चकटोडर मुसहर बस्ती निवासी कत्तलू बनवासी (35) की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------------------

केस 3 - सुरियावां कोतवाली क्षेत्र के सागरपुर गांव में 27 दिसंबर 2023 को खपरैल के मकान की दीवार गिरने से वहां मौजूद आल्हा बिंद (60) की मौत हो गई। वृद्ध घर में कोई काम कर रहे थे।

------------------

केस 4 - कोइरौना क्षेत्र के बनकट गांव में आठ फरवरी 2023 को पुरानी दीवार गिरने से बनकट गांव निवासी दो सगे भाई अमरेश शर्मा (13) और मयंक (9) की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed