फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Waiting for treatment till August 8 in BHU hospital

बीएचयू अस्पताल में आठ अगस्त तक इलाज के लिए इंतजार

Tue, 03 Aug 2021 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Waiting for treatment till August 8 in BHU hospital
बीएचयू अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। स्थिति यह है कि आईएमएस बीएचयू के मॉर्डन मेडिसिन फैकल्टी के ही बीस से अधिक विभागों की ओपीडी में सात अगस्त तक जगह नहीं है। ऐसे में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उधर, इमरजेंसी में भी मरीजों का दबाव बढ़ता ही जा रहा है। मरीजों और उनके परिजनों को ओपीडी की समय सीमा बढ़ने का इंतजार है। बीएचयू अस्पताल में कोरोना संक्रमण की वजह से विभागवार सिर्फ 50 मरीजों को ही देखा जा रहा है। फिलहाल वाराणसी आसपास सहित अन्य जिलों से आने वाले मरीजों की सहूलियत के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन ओपीडी बुकिंग की व्यवस्था की गई है। हालत यह है कि विभागों में जगह खाली नहीं होने की वजह से बुकिंग नहीं हो पा रही है। जिन लोगों को ऑनलाइन बुकिंग में समस्या हो रही हैं, वह ऑफलाइन के लिए भी अस्पताल आकर पर्ची कटाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन विभागों में जगह भरने की वजह से उन्हें निराश लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इन विभागों में सात तक नहीं है जगह
न्यूरोलॉजी, न्यूरो सर्जरी, नेत्र रोग, ईएनटी, बाल रोग विभाग, मनोचिकित्सक, टीबी एंड चेस्ट, कार्डियोलॉजी, इंडोक्राइनोलॉजी, गैस्ट्रोलॉजी, जनरल सर्जरी, स्त्री रोग, मेडिसिन, हड्डी रोग, डरमेटोलॉजी आदि।
विज्ञापन

जल्द हो सकती है व्यवस्था की समीक्षा
मरीजों की बढ़ती संख्या को लेकर अस्पताल प्रशासन की ओर से समीक्षा करने की तैयारी चल रही है। माना जा रहा है कि आईएमएस बीएचयू के निदेशक की अध्यक्षता में एक बैठक भी बुलाई जाएगी, जिसमें कुछ अहम निर्णय लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed