फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Wages will increase by 20, clothing prices will increase by 25 percent

मजदूरी में 20, वस्त्र की कीमतों में 25 फीसदी की होगी वृद्धि

Mon, 15 Nov 2021 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Wages will increase by 20, clothing prices will increase by 25 percent
वाराणसी। बुनकर बिरादराना तंजीम के सरदारों की महापंचायत रविवार को नाटी इमली बुनकर कालोनी में हुई। इसमें बुनकरों का पलायन रोकने और बनारसी वस्त्र कला के संरक्षण के उपायों पर विमर्श हुआ। चार तंजीमों की संयुक्त महापंचायत में सरदारों ने बुनकरों की मजदूरी में 20 प्रतिशत और बनारसी वस्त्रों की कीमतों में 25 प्रतिशत वृद्धि का फैसला हुआ।
विज्ञापन

महापंचायत की अध्यक्षता करते हुए तंजीम बाईसी के सरदार इकरामुद्दीन ने कहा कि जरी और धागों की कीमतों में उछाल से आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। जिसके चलते बुनकर पलायन को मजबूर हैं। बुनकरों के सामूहिक हितों तथा बनारसी वस्त्र कला का संरक्षण करने के लिए बुनकरों की मजदूरी एवं तैयार माल के दामों में वृद्धि जरूरी हो गया है। महापंचायत में सरदारों ने नई फर्म या अजनबी व्यक्ति को जांच परख के बाद माल बेचने की बात कही। इस दौरान इकरामुद्दीन, हाजी मकबूल हसन, हाजी अली अहमद, हाजी जियाउल हसन, इशरत उस्मानी, अब्दुल्लाह अंसारी, रियाजुद्दीन खान, यासीन फरीदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed