फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   he accused are getting the protection of SP': Akanksha Dubey's mother's big allegation, released the video and

'आरोपियों को सपा का संरक्षण मिल रहा है': आकांक्षा दुबे की मां का बड़ा आरोप, वीडियो जारी कर कही ये बात

Thu, 06 Apr 2023 05:33 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 06 Apr 2023 05:33 PM IST
सार

Akanksha Dubey News: गुरुवार को आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें उन्होंने आशंका जताई है कि मामले में समर सिंह उर्फ समरजीत सिंह को समाजवादी पार्टी का संरक्षण मिल रहा है। इसीलिए न्याय नहीं मिल पा रहा है।

विज्ञापन
he accused are getting the protection of SP': Akanksha Dubey's mother's big allegation, released the video and
आकांक्षा दुबे की मां समेत अन्य परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुर अभिनेत्री आकांक्षा दुबे मौत मामले में आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। मामले पर आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे लगातार समर सिंह और उसके करीबी पर आरोप लगा रही हैं और जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रही हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Akanksha Dubey: पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल, वकील ने पूछा-आकांक्षा के पेट में मिला भूरे रंग का पदार्थ क्या है?
विज्ञापन


गुरुवार को मधु दुबे का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें उन्होंने आशंका जताई है कि मामले में समर सिंह उर्फ समरजीत सिंह को समाजवादी पार्टी का संरक्षण मिल रहा है। इसीलिए न्याय नहीं मिल पा रहा है। आकांक्षा की मां ने योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बता दें कि भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर उनकी मां मधु दुबे के अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस से सवाल पूछे हैं। अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने कहा कि उन्होंने मेडिकल एक्सपर्ट से सलाह लेकर सवाल तैयार किया है।  
अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने कहा कि आकांक्षा दुबे को जिस बार में पार्टी दी गई थी, वहां टेबल अरुण और श्रद्धा के द्वारा रिजर्व कराई गई थी। पार्टी का 11000 रुपये का बिल हुआ था। पुलिस द्वारा बताया जा रहा है कि आकांक्षा दुबे शराब पी हुई थीं। लेकिन, आकांक्षा दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनके पेट में खाना पाया ही नहीं  गया और न लिक्विड पाया गया। शराब ब्रीथिंग में भी नहीं पाई गई और पेट में भी नहीं पाई गई।20 एमएल का कोई भूरे रंग का लिक्विड टाइप का पदार्थ पेट में पाया गया।

यह भी पढ़ें- Akanksha Dubey: आकांक्षा की मां मधु दुबे ने की CM Yogi से मांग, मौत की जांच CBI करे, एडीएम सिटी को सौंपा पत्र

आकांक्षा दुबे का म्यूकस मेंब्रेन ऑफ स्टमक चोक्ड पाया गया। मेडिकल एक्सपर्ट्स के अनुसार किसी कोवरसिव मटेरियल की वजह से ही पूरा कंजेशन स्टमक के म्यूकस मेंब्रेन में हो सकता है। आकांक्षा दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी कलाई पर चोट का निशान बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed