फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   vyapar

कोरोना काल में 2980 नए व्यापारियों ने शुरू किया काम

Thu, 27 Aug 2020 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
vyapar
आपदा में भी अवसर तलाशते हुए व्यापारियों ने ने केवल नया काम शुरू किया बल्कि बेरोजगारों को भी रोजगार से जोड़ा है। कोरोना काल के दौरान गुड्स सर्विस टैक्स (जीएसटी) में वाराणसी सहित चंदौली व गाजीपुर के लगभग 2980 नए व्यापारियों ने अपना पंजीकरण कराया है। यह आंकड़ा एक अप्रैल से 31 जुलाई के बीच का है। यही नहीं, व्यापारियों ने अप्रैल, मई और जून में अपना रिटर्न भी समय से दाखिल किया है।
विज्ञापन

वाराणसी जीएसटी अधिकारियों के अनुसार कोरोना काल के दौरान नए व्यापारियों ने अपना खुद का फर्म खोला है। समय से जीएसटी रिटर्न भर रहे और अन्य नियमों का पालन भी कर रहे हैं। वाराणसी से संचालित जीएसटी में दो जोन बनाए गए हैं। जोन फर्स्ट में बनारस, चंदौली व गाजीपुर शामिल है तो वहीं जोन सेकेंड में आंशिक बनारस, जौनपुर, आजमगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, भदोही व बलिया शामिल हैं। जोन फर्स्ट में करीब 45 हजार व्यापारी पंजीकृत हैं तो वहीं सेकेंड में सवा लाख के आसपास व्यापारी पंजीकृत हैं। जीएसटी अधिकारियों के अनुसार जोन फर्स्ट के तहत अप्रैल माह में 25981, मई माह में 22988 और जून माह में 17495 व्यापारियों ने अपना रिटर्न दाखिल किया है। वहीं वाराणसी, गाजीपुर व चंदौली मिलाकर कुल 2980 नए व्यापारियों ने इन चार माह के अंदर जीएसटी में अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। अधिकारियों के अनुसार एक से दो माह बाद यह संख्या बढ़ सकती है। जीएसटी कमिश्नर ग्रेड वन केके वर्मा ने बताया कि कोरोना काल के दौरान आपदा में अवसर तलाशते हुए नए कारोबारियों ने अपना नया काम शुरू किया है। कुछ अन्य भी नए फर्म खोलने की कतार में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed