वाराणसी के ओदरहां गांव के प्रधान बने वरुण, मिर्जापुर में मतगणना जारी
- वाराणसी के सेवापुरी ब्लॉक मुख्यालय पर हो रही मतगणना।
- कोरोना जांच में पूरी तरह फिट एजेंटों का ही मतगणना स्थल पर प्रवेश।
मिर्जापुर में कास खंड छानबे और नरायनपुर मुख्यालय मतगणना शुरू, शाम तक आएगा परिणाम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मतगणना पूरी होने के बाद ओदरहां गांव के प्रधान वरूण बने। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को 70 वोटों से हराया। वरूण को कुल 311 मत प्राप्त हुए। उपविजेता श्याम धनी को 241 मत मिले। पंचायत के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा ने बताया कि सेवापुरी की ओदरहां गांव में पुनर्मतदान किया गया है। यहां के प्रत्याशी की मौत चलते दोबारा मतदान कराया गया।
वाराणसी के ओदरहां गांव के प्रधान पद के लिए सुबह मतगणना शुरू हुई थी। सेवापुरी ब्लॉक मुख्यालय में मतपत्रों का मिलान करने के बाद गिनती शुरू की गई। पंचायत के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा ने बताया कि एक से डेढ़ घंटे के भीतर परिणाम घोषित कर दिया गया। इसके अलावा मतगणना स्थल पर उन्हीं एजेंट को प्रवेश दिया गया, जो कोरोना जांच में पूरी तरह फिट थे। मतगणना पर्यवेक्षक और चार मतगणना सहायक यानी पांच कर्मचारियों की पार्टी तैनात की गई। इसके अलावा 20 फीसदी कर्मचारी आरक्षित रखे गए।
ब्लॉकों की तरफ से एक चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी अलग से तैनात किया गया था। मतगणना के समय प्रत्याशी या एजेंट में से कोई एक ही को प्रवेश दिया।
मिर्जापुर में भी मतगणना शुरू, शाम तक आएगा परिणाम
मिर्जापुर के विकास खंड छानबे और नरायनपुर मुख्यालय पर मंगलवार की सुबह मतगणना शुरू हो गई। आरओ के अलावा प्रभारी खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी पंचायत भी इस दौरान मौजूद रहे। मतगणना कर्मी मतपत्रों की छटाई में जुटे रहे तो वहीं उम्मीदवारों के एजेंट पूरी प्रक्रिया पर नजर गड़ाए रहे।
मास्क तो दिखा पर सामाजिक दूरी का कहीं पालन होता नजर नहीं आया। शाम तक सभी परिणाम आने की संभावना है। पांच ग्राम पंचायतों अर्जुनपुर, विदापुर, आदमपुर, भुड़कुड़ा, दूबेपुर बसारी में प्रधान पद के उम्मीदवारों की मौत के बाद यहां चुनाव रद्द कर दिया गया था। नौ मई को मतदान हुआ था।