फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Police remained on high alert during the immersion of 59 Durga idols.

Mirzapur News: 59 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन सुरक्षा में मुस्तैद रही पुलिस

Thu, 22 Oct 2026 02:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Police remained on high alert during the immersion of 59 Durga idols.
चुनार में दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन करते पूजा समिति के सदस्य। फोटो संवाद - फोटो : shiv tripathi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मड़िहान। शारदीय नवरात्र के समापन के बाद मड़िहान थाना क्षेत्र में स्थापित मां दुर्गा की 59 प्रतिमाओं का विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद रहा। थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि दशहरा के दिन 24 प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया, जबकि अगले दिन भरत मिलाप के अवसर पर सुबह से देर शाम तक 35 प्रतिमाएं विसर्जित की गईं। प्रशासन ने चिक्सी बकहर नदी, चुनरी बांध और रोहीनवा बंधा को प्रमुख विसर्जन स्थल बनाया था। रजौहां, महमदपुर, अमोई, खचहा, बघैला, मड़िहान बाजार, देवरी उत्तर और दांती बंधवा समेत विभिन्न गांवों में श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर मां की प्रतिमाओं के साथ विसर्जन यात्रा में शामिल हुए। ‘जय माता दी’ और ‘अगले बरस तू जल्दी आ मां’ के जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां को विदाई दी और अगले वर्ष फिर आगमन की कामना की।

विसर्जन को सकुशल संपन्न कराने के लिए थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य पुलिस बल के साथ प्रमुख विसर्जन स्थलों का लगातार भ्रमण कर निगरानी करते रहे। पुलिस की मुस्तैदी के चलते क्षेत्र में कहीं भी अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। अहरौरा नगर के पांडेय जी दक्षिणी फाटक, चौक बाजार, गोला साहुवाईंन, पटवा टोला, बूढ़ादेई सहित आसपास के क्षेत्रों में स्थापित 45 दुर्गा प्रतिमाओं का भी विसर्जन किया गया। नगर की प्रतिमाओं में सबसे आगे पांडेय जी दक्षिणी फाटक की प्रतिमा चल रही थी, जिसके पीछे नगर की अन्य प्रतिमाएं थीं। इस दौरान श्रद्धालु अबीर-गुलाल उड़ाते हुए चल रहे थे।

चुनार में दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन करते पूजा समिति के सदस्य। फोटो संवाद

चुनार में दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन करते पूजा समिति के सदस्य। फोटो संवाद- फोटो : shiv tripathi

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed