फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A 35-foot effigy of Ravana was burnt in Bisahada.

Mirzapur News: बिसहड़ा में 35 फीट के रावण का पुतला जला

Thu, 22 Oct 2026 02:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
A 35-foot effigy of Ravana was burnt in Bisahada.
विजयादशमी पर कछवां में रावण दहन करते लोग।- सोशल मीडिया। - फोटो : shiv tripathi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मिर्जापुर। जिले में मंगलवार को विजयदशमी धूमधाम से मनाई गई। रामलीला मंचन के दौरान घंटों चले युद्ध के बाद विभीषण की युक्ति पर श्रीराम ने रावण की नाभि में बाण मारा। तीर लगते ही दशानन धराशायी हो गया। रावण वध होते ही मेला क्षेत्र श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद लोगों ने मेले में घूमकर खरीदारी की।
देहात कोतवाली क्षेत्र के खजुरी और ढेरवरिया में विजयादशमी मेले का आयोजन हुआ। चील्ह और मुझेहरा कला के ऐतिहासिक मेले में हजारों दर्शक पहुंचे। यहां राम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान और रावण की जीवंत झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। छानबे के विभिन्न स्थानों पर रावण के पुतले का दहन किया गया। बिहसड़ा बाजार में 35 फीट ऊंचे चलते-फिरते और गर्जना करते रावण के पुतले का दहन हुआ। जिगना क्षेत्र में रावण वध के बाद श्रीराम का राज्याभिषेक किया गया। चुनार के लंका मैदान में श्रीराघवेंद्र रामलीला समिति की ओर से रावण दहन किया गया। सक्तेशगढ़ क्षेत्र के पटेल नगर (नदिहार) और नुनौटी में भी विजयादशमी का पर्व मनाया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा कटरा सर्रोई, खम्हरिया दमुआन, पाली, मवैया मोहनपुर, खैरा, गौरा, सिकराकला, गोडसर, बजटा, पटेहरा, चितौली, नरोइया, मनिकठी, गोगांव और श्रीनिवास धाम समेत कई स्थानों पर रावण के पुतले का दहन हुआ। कछवां, लालगंज के मिलेट्री ग्राउंड, अदलहाट और अहरौरा में भी रावण दहन के साथ विजयादशमी मेले का आयोजन किया गया।

विजयादशमी पर कछवां में रावण दहन करते लोग।- सोशल मीडिया।

विजयादशमी पर कछवां में रावण दहन करते लोग।- सोशल मीडिया।- फोटो : shiv tripathi

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed