{"_id":"5f5f3f268ebc3e57c05d126a","slug":"vivek-singh-katta-wanted-of-chaukghat-double-murder-case-surrendered-in-jaunpur-court","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: चौकाघाट दोहरे हत्याकांड में वांछित विवेक कट्टा ने जौनपुर कोर्ट में किया सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: चौकाघाट दोहरे हत्याकांड में वांछित विवेक कट्टा ने जौनपुर कोर्ट में किया सरेंडर
Mon, 14 Sep 2020 03:30 PM IST
गीतार्जुन गौतम
varanasi
varanasi
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 14 Sep 2020 03:30 PM IST
विज्ञापन
विवेक सिंह कट्टा।
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के चौकाघाट क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर अभिषेक सिंह प्रिंस समेत दो लोगों की हत्या में वांछित विवेक सिंह कट्टा ने सोमवार को जौनपुर के एससी-एसटी कोर्ट में एक पुराने मामले में समर्पण कर दिया। अदालत ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
कट्टा के अधिवक्ता ने बताया कि वर्ष 2019 में जलालपुर थाने में दर्ज एससी-एसटी एक्ट के एक मामले में विवेक सिंह कट्टा ने विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट शाजिया नजर जैदी की कोर्ट में समर्पण किया है।
विज्ञापन
बता दें कि बीते 28 अगस्त को जैतपुरा थाना क्षेत्र के चौकाघाट में स्थित काली मंदिर के पास बाइक सवार बदमाशों ने मकबूल आलम रोड निवासी अभिषेक सिंह प्रिंस समेत दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात में प्रिंस का एक दोस्त भी गंभीर रूप से घायल हो गया था।
विज्ञापन
Trending Videos
इस मामले में पुलिस विवेक सिंह कट्टा समेत अन्य की तलाश कर रही। तभी से वह फरार चल रहा था। कट्टा ने जौनपुर जिले के एक पुराने मामले में पुलिस को चकमा देते हुए समर्पण कर दिया।