फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vistara aircraft was unable to land due to low visibility in varanasi

हवा में अटके रहे कई यात्री, कम दृश्यता के कारण लैंड नहीं कर पाया विमान

Sat, 31 Dec 2016 05:24 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Sat, 31 Dec 2016 05:24 PM IST
विज्ञापन
Vistara aircraft was unable to land due to low visibility in varanasi
vistara - फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर

विस्तारा एयर लाइंस की फ्लाइट संख्या 729 से गुरुवार को दिल्ली से वाराणसी के लिए उड़ान भरने वाले 126 देशी-विदेशी यात्रियों की जान 24 घंटे तक सांसत में फंसी रही। अब इस मामले में कंपनी ने सफाई दी है ।

विज्ञापन


विस्तारा ने कहा कि कम दृश्यता के कारण विमान वाराणसी में लैंड नहीं कर पाया। अपने बयान में कंपनी ने कहा कि कम दृश्यता के कारण विमान वाराणसी में लैंड नहीं कर पाया। इसलिए उसे कोलकाता डायवर्ट किया गया जहां ईंधन भरने के बाद फिर यात्रियों से सलाह के बाद विमान को दिल्ली ले जाया गया । वहां भी दृश्यता बहुत कम हो गई।
विज्ञापन


इसलिए विमान को अहमदाबाद ले जाना पड़ा। अहमदाबाद में यात्रियों को रुकने के लिए पूरी सुविधा मुहैया कराई गई। इस दौरान यात्रियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया और उनका पूरा किराया भी वापस कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि विमान के उतरने में देरी के बाद चीख-पुकार के साथ ही जापान की एक महिला यात्री बेहोश हो गई थी। यात्रियों का कहना था कि फ्लाइट में हाईजैक जैसा माहौल हो गया था।

गुरुवार दोपहर बाद 2:05 बजे नई दिल्ली से उड़ा विस्तारा का विमान लगभग 3:30 बजे लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट के ऊपर पहुंचा। तीन बार लैंडिंग का प्रयास और एक घंटे हवा में मंडराने के बाद उसे कोलकाता डायवर्ट कर दिया गया।

विमान के कोलकाता में लैंड करने से पहले यात्रियों ने फ्लाइट में ही प्रदर्शन शुरू कर दिया। यात्रियों का आरोप था कि वाराणसी में उसी दौरान दो अन्य एयरलाइंस के विमान लैंड कर गए। विस्तारा की फ्लाइट को न जाने क्यों नहीं उतारा गया?



यात्रियों का आरोप है कि एयरपोर्ट पर फ्लाइट के स्टाफ ने अभद्रता भी की। शुक्रवार सुबह जरूरी काम वाले कुछ यात्रियों को अलग-अलग फ्लाइट से गंतव्य तक भेजा गया। बचे यात्रियों को लेकर विस्तारा का विमान वाया नई दिल्ली 3:40 बजे वाराणसी पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed