फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vishwanath Temple former Mahant Family members injured in car accident in varanasi

Varanasi : कार की टक्कर से पूर्व महंत के परिवार के सदस्य घायल, भाग रहे चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा

Sat, 06 Apr 2024 03:47 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 06 Apr 2024 03:47 PM IST
सार

Varanasi Road Accident : पूर्व महंत डॉ. कुलपति तिवारी के परिवार के सदस्य कार की टक्कर से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ड्राइवर को दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। 

विज्ञापन
Vishwanath Temple former Mahant Family members injured in car accident in varanasi
अस्पताल में भर्ती महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के लक्सा क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के पूर्व महंत डॉ. कुलपति तिवारी के छोटे भाई लोकपति तिवारी की रिक्शा सवार पत्नी, बहू और दो मासूम बच्चे घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद भाग रहे कार चालक को पकड़ कर स्थानीय लोगों ने लक्सा थाने की पुलिस को सौंप दिया। 

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि कार चालक नशे में था। बड़ादेव, गौदौलिया निवासी लोकपति तिवारी की पत्नी सीमा तिवारी, उनकी बहू अंजली तिवारी, पांच वर्षीय पोती देवांशी तिवारी और दो माह के नवजात पोते के साथ रिक्शा से महमूरगंज डॉक्टर के पास जा रही थी। 
विज्ञापन


सीमा ने बताया कि लक्सा क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ने पहले एक बाइक को टक्कर मारी। इसके बाद रिक्शा को तेजी से टक्कर मार दी। हादसे में सीमा तिवारी के सिर पर चोट लगी और उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं, रिक्शा चालक और अंजली का कौड़िया अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता और दो पुत्रों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा

फूलपुर थाने की पुलिस ने पिंडरा तहसील से घर जा रहे संग्रह अमीन को कार से टक्कर मारने के आरोप में पिता और दो पुत्रों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस जांच कर रही है। विजय कुमार पांडेय ने बताया कि पिता रवींद्र नाथ पांडेय अमीन हैं। पिंडरा तहसील से 30 मार्च को घर जाते समय उनके पिता को कथौली के पास एक कार सवार द्वारा टक्कर मारने के बाद जान से मारने की नीयत से दोबारा कुचलने की कोशिश की गई। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर कार सवार भाग निकले। जाते-जाते दोबारा भी इसी तरह से मारने की धमकी दी गई। फूलपुर थाने की पुलिस तहरीर के आधार पर सुरही, फूलपुर निवासी अरुन कुमार दूबे और उसके दो पुत्रों आशुतोष दूबे व अश्वनी दूबे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।  

हवा भरने वाली टंकी तेज आवाज के साथ फटी
औरंगाबाद में वाहन में हवा भरने वाली टंकी धमाके के साथ फट गई। गनीमत रही कि टंकी के आसपास कोई नहीं था। बताया कि टंकी काफी पुरानी थी और अच्छी स्थिति में नहीं थी। रखरखाव सही से न होने की वजह से टंकी फट गई है। जन धन की क्षति नहीं हुई है।  

रेलवे लाइन के पास मिला युवक का शव
आदमपुर थाना क्षेत्र के नौवापोखर फल मंडी (कज्जाकपुरा) के सामने रेलवे लाइन के पास शुक्रवार को एक युवक का शव मिला। स्थानीय लोगों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर जांच की, लेकिन उसके पास से ऐसी कोई चीज नहीं मिली जिससे शिनाख्त हो सके। पुलिस ने बताया कि युवक की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच है। वह शर्ट-पैंट और चप्पल पहने हुए था।  

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक की मौत
कैथी ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची चौबेपुर थाने की पुलिस ने बताया कि युवक के हाथ में टैटू बना था। जींस पैंट पर दीपक लिखा हुआ था। देर रात तक युवक के शव की पहचान नहीं हो सकी थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed