फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vishwanath Dham: Devotees will now get medical facilities along with darshan, CM inaugurates health centre.

विश्वनाथ धाम: श्रद्धालुओं को अब दर्शन के साथ मिलेगी चिकित्सा सुविधा, सीएम ने आरोग्य केंद्र का किया उद्घाटन

Tue, 19 Sep 2023 03:27 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 19 Sep 2023 03:27 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने आरोग्य केंद्र की सुविधाओं की जानकारी ली। मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने बताया कि केंद्र पर डॉक्टरों की तैनाती की गई है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि मंदिर प्रबंधन ने प्राथमिक उपचार केंद्र तैयार किया है। इसमें दो बेड की सुविधा है। प्राथमिक उपचार भी कराया जा सकेगा। मंदिर की एंबुलेंस हर समय उपलब्ध रहेगी। केंद्र पर कोई गंभीर मरीज पहुंचेगा तो उसे एंबुलेंस से मंडलीय अस्पताल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
Vishwanath Dham: Devotees will now get medical facilities along with darshan, CM inaugurates health centre.
सीएम ने आरोग्य केंद्र का किया उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं को बाबा के दर्शन के साथ ही चिकित्सकीय सुविधा भी मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार की शाम धाम के मुख्य प्रवेश द्वार के बगल में बने आरोग्य केंद्र का उद्घाटन किया। केंद्र पर दर्शनार्थियों के अलावा आसपास के लोग भी इलाज करा सकेंगे। स्वास्थ्य महकमे ने डॉक्टरों की तैनाती भी कर दी है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने आरोग्य केंद्र की सुविधाओं की जानकारी ली। मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने बताया कि केंद्र पर डॉक्टरों की तैनाती की गई है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि मंदिर प्रबंधन ने प्राथमिक उपचार केंद्र तैयार किया है। इसमें दो बेड की सुविधा है। प्राथमिक उपचार भी कराया जा सकेगा। मंदिर की एंबुलेंस हर समय उपलब्ध रहेगी। केंद्र पर कोई गंभीर मरीज पहुंचेगा तो उसे एंबुलेंस से मंडलीय अस्पताल भेजा जाएगा।  

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने श्री काशी विश्वनाथ का विधि विधान से पूजन किया। उन्होंने मंदिर परिसर में उपस्थित दर्शनार्थियों का अभिवादन स्वीकार किया। दर्शनार्थियों ने हर-हर महादेव का घोष किया। मुख्यमंत्री के आगमन पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के अध्यक्ष के प्रो. नागेंद्र पांडेय, ट्रस्टी वेंकटरमन, पंडित दीपक मालवीय, नीलकंठ तिवारी ने मुख्यमंत्री को अंग वस्त्र रुद्राक्ष की माला और प्रसाद भेंट किया। इस मौके पर पर मुख्य कार्यपालक अधिकारी निखिलेश कुमार मिश्रा, एसडीएम शंभू शरण, विशेष कार्य अधिकारी उमेश सिंह उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Vishwanath Dham: Devotees will now get medical facilities along with darshan, CM inaugurates health centre.
काशी विश्वनाथ मंदिर की स्वर्णिम आभा - फोटो : अमर उजाला

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की तरह करेगा काम

सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि यह केंद्र हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की तरह काम करेगा। यहां सुबह नौ से पांच बजे तक चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद रहेंगे। प्राथमिक उपचार के साथ ही ईसीजी, शुगर, ब्लड प्रेशर तरह अन्य तरह की जांच और दवाइयां भी उपलब्ध रहेंगी। जरूरत पड़ने पर मरीजों को मंडलीय, जिला अस्पताल और मारवाड़ी चिकित्सालय के लिए रेफर किया जाएगा।
 

शाम को पांच बजे के बाद बैठेंगे नाड़ी विशेषज्ञ

सीएमओ ने बताया कि बीएचयू के क्रिया शारीर विभाग के वैद्य सुशील दुबे ने आरोग्य केंद्र पर अपनी सेवाएं देंगे। सोमवार को सीएम ने आरोग्य केंद्र के दौरान उनसे नाड़ी परीक्षण और आयुर्वेद की उपलब्ध दवाओं के बारे में जानकारी ली।

रोजाना आते हैं लगभग सवा लाख से ज्यादा श्रद्धालु

- तबीयत बिगड़ने पर श्रद्धालुओं को अभी तीन किलोमीटर दूर मंडलीय चिकित्सालय भेजा जाता था

- आरोग्य केंद्र पर आठ घंटे तैनात रहेंगे डॉक्टर

- शाम को मिलेंगे आयुर्वेद चिकित्सक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed