फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vishwanath Anand got Ganga Shri title in varanasi Gayatri also topped in three km swimming competition

Varanasi News: विश्वनाथ आनंद को मिली गंगा श्री उपाधि, तीन किमी की तैराकी प्रतियोगिता में गायत्री भी अव्वल

Sun, 09 Jun 2024 02:16 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 09 Jun 2024 02:16 PM IST
सार

Varanasi News: गंगा आर-पार प्रतियोगिता के बालक वर्ग में सत्यम साहनी प्रथम, विश्वनाथ आनंद द्वितीय और अजय साहनी तृतीय स्थान पर रहे। महिलाओं की 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक गंगा आरपार में प्रतियोगिता में खुशी पटेल प्रथम, गायत्री द्वितीय और किरण साहनी तृतीय रहीं।

विज्ञापन
Vishwanath Anand got Ganga Shri title in varanasi Gayatri also topped in three km swimming competition
तैराकी प्रतियोगिता में शामिल बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरस्वती स्विमिंग एसोसिएशन की ओर से दरभंगा घाट पर तैराकी प्रतियोगिता शनिवार को हुई। विश्व सुंदरी पुल से दरभंगा घाट तक हुई तैराकी प्रतियोगिता को सोनाली चटर्जी व सोमा चटर्जी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें लगभग 35 प्रतिभागी शामिल हुए। विश्वनाथ आनंद को गंगा श्री उपाधि दी गई।

विज्ञापन


गंगा श्री उपाधि प्रतियोगिता में चुनार के विश्वनाथ आनंद प्रथम, सत्यम साहनी द्वितीय, पुष्पेंद्र सिंह तृतीय, गौरव सेन गुप्ता चौथे और आदर्श शर्मा पांचवे स्थान पर रहे। अस्सी से दरभंगा घाट तक महिलाओं की ओपन रेस में गायत्री प्रथम, रिया पटेल द्वितीय और अनुष्का तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


छोटे बच्चों की 50 मीटर बालक तैराकी प्रतियोगिता में कार्तिक वर्मा प्रथम, अनीश केशरी द्वितीय, यश कसेरा तृतीय रहे। 10 मीटर में राजन साहनी प्रथम, शौर्य गुप्ता द्वितीय, आदित्य रावत तृतीय रहे। 100 मीटर बालिका में आशी मौर्य प्रथम, खुशबू गुप्ता द्वितीय और कोमल गुप्ता तृतीय स्थान पर रही। इस दौरान भोला चैटर्जी, नारायण चटर्जी, विजय शाह, अजित पटेल, किसलय रॉय चौधरी लोग मौजूद रहे। पुरस्कार वितरण समारोह 9 जून को होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed