फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Viral video of Harsh firing at the wedding

Varanasi News: शादी में हर्ष फायरिंग की वीडियो वायरल

Sat, 04 Feb 2023 05:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Feb 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
Viral video of Harsh firing at the wedding
शादी में हर्ष फायरिंग की वीडियो वायरल
विज्ञापन

रामपुर थाना क्षेत्र के गांव का मामला, जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज़ एजेंसी
जौनपुर। हर्ष फायरिंग पर तमाम प्रतिबंध के बावजूद अंकुश लगा पाना पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। ताजा मामला रामपुर थाना क्षेत्र के असवा गांव का सामने आया है। यहां शादी समारोह में एक व्यक्ति की ओर से फायरिंग किए जाने का वीडियो वायरल हुआ है । इस वीडियो में एक व्यक्ति बंदूक से फायरिंग करता हुआ दिखाई दे रहा है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। रामपुर थाने के थानाध्यक्ष दिव्य ज्योति ने बताया कि वीडियो वायरल होने की जानकारी मिली है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक जांच में मामला लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग का है।

टोल प्लाजा पर हाथापाई का वीडियो वायरल
पवारा टोल प्लाजा पर सुजानगंज ब्लाक के एक प्रधान, पूर्व प्रधान व कुछ अन्य लोगों के हाथापाई का मामला प्रकाश में आया है। इसका वीडियो शुक्त्रस्वार को वायरल हुआ तो पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। हाथापाई के दौरान फायरिंग का भी आरोप सोशल मीडिया पर लगाया गया। पुलिस के अनुसार वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed