{"_id":"608d81468ebc3ee9255df70a","slug":"viral-of-objectionable-photo-of-prime-minister-and-congress-president-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी : प्रधानमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष की आपत्तिजनक तस्वीर की वायरल, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी : प्रधानमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष की आपत्तिजनक तस्वीर की वायरल, आरोपी गिरफ्तार
Sat, 01 May 2021 09:56 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 01 May 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
हथकड़ी
- फोटो : social media
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की आपत्तिजनक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले युवक को रामनगर थाने की पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया। आरोपी की शिनाख्त चंदौली के मुगलसराय थाना के कटेसर निवासी अक्षय कुमार यादव के तौर पर हुई है। रामनगर थाने के उपनिरीक्षक आदित्य सिंह लालबहादुर शास्त्री चिकित्सालय में हमराहियों के साथ ड्यूटी कर रहे थे।
विज्ञापन
इसी बीच उन्हें सूचना मिली कि सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष की आपत्तिजनक तस्वीर वायरल करने वाला युवक पीएसी तिराहे के पास खड़ा है। सूचना के आधार पर दरोगा ने साथी पुलिस कर्मियों के साथ पीएसी तिराहे पर घेरेबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन