फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Viral list of illegal recovery of 35 lakhs every month in Mughalsarai Kotwali found correct

मुगलसराय कोतवाली में हर महीने 35 लाख की अवैध वसूली की वायरल लिस्ट जांच में मिली सही, जानें पूरा मामला

Sat, 17 Oct 2020 01:15 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 17 Oct 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Viral list of illegal recovery of 35 lakhs every month in Mughalsarai Kotwali found correct
वायरल वसूली लिस्ट। - फोटो : सोशल मीडिया।

मुगलसराय कोतवाली में लाखों रुपये के अवैध वसूली की कथित लिस्ट को सही पाया गया है। मामले की जांच कर रहे सतर्कता अधिष्ठान के संयुक्त निदेशक एलआर कुमार ने जांच के बाद अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। उनकी जांच में इंस्पेक्टर मुगलसराय शिवानंद मिश्र तथा उनके स्टाफ व तीन-चार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अवैध वसूली किए जाने की पुष्टि की है। 

विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर वायरल लिस्ट के दौरान मुगलसराय कोतवाली में तैनात रहे इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा का स्थानांतरण आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन लखनऊ कर दिया गया है। इससे पहले मामले की जांच शुरू होने पर एसपी ने उन्हें मुगलसराय कोतवाली से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया था। इस कार्रवाई से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन

बता दें कि 25 सितंबर 2020 को वसूली की कथित लिस्ट वायरल हुई थी, जिसमें हर महीने 35.64 लाख रुपये की अवैध वसूली दर्शायी गई थी। लिस्ट वायरल होने के बाद शासन ने 26 सितंबर को सतर्कता अधिष्ठान को तत्काल मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा था। इस पर सतर्कता अधिष्ठान के संयुक्त निदेशक एलआर कुमार को जांच सौंपी गई। एलआर कुमार ने जांच के बाद अपनी रिपोर्ट में इंस्पेक्टर मुगलसराय शिवानंद मिश्र तथा उनके स्टाफ व तीन-चार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अवैध वसूली किए जाने की पुष्टि की।

जांच से अवैध वसूली से प्राप्त वास्तविक धनराशि का आंकलन नहीं हो सका। हालांकि वायरल लिस्ट के क्रम संख्या 1 से 20 में अंकित व्यक्तियों द्वारा मुगलसराय क्षेत्र में विभिन्न अवैध गतिविधियां करने तथा उनके द्वारा थाने को इसके लिए पैसा देने की बात प्रमाणित हुई है। वहीं इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा को तत्काल प्रभाव से प्रशासनिक आधार पर पुलिस लाइन से ईओडब्ल्यू, लखनऊ स्थानांतरित कर दिया गया है। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच हुआ है। माना जा रहा है कि इसमें कई और पुलिसकर्मियों पर गाज गिर सकती है। 

हर महीने 35.64 लाख रुपये की अवैध वसूली की लिस्ट हुई थी वायरल

मुगलसराय कोतवाली पर हर महीने कोतवाली अंतर्गत कोल, शराब, पशु तस्करी सहित विभिन्न क्षेत्रों से 35.64 लाख रुपये की अवैध वसूली की कथित लिस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसके बाद आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने 25 सितंबर को सोशल मीडिया पर वायरल लिस्ट को एडीजी वाराणसी को ट्विट कर जांच की जरूरत बताई थी। तब पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था।

मामला तूल पकड़ने पर एसपी हेमंत कुटियाल ने पूरे मामले की जांच एएसपी प्रेमचंद को सौंप दी थी। तब इंस्पेक्टर को जांच होने तक पुलिस लाइन भेज दिया गया था। इस दौरान यह भी सामने आया था कि एक पुलिसकर्मी ने इसकी शिकायत कई महीने पहले पुलिस के उच्चाधिकारियों से की थी। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। एएसपी प्रेमचंद का कहना है कि इंस्पेक्टर का स्थानांतरण हो गया है।

आईपीएस अमिताभ ठाकुर का ट्वीट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed